फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   shivratri0

शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, लोकमंगल की कामना

Mon, 04 Mar 2019 10:55 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 04 Mar 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
shivratri0
सिंहेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। - फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर। महाशिवरात्रि पर्व पर जनपद के सभी शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज रही। भोर से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोक मंगल की कामना की गई। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया है। प्रसिद्ध मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। 
विज्ञापन

सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यालय समेत सभी प्रमुख कस्बों, बाजारों में स्थापित शिव मंदिरों में ओम नम: शिवाय व हर-हर महादेव की गूंज रही। भोर से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। दोपहर तक सिलसिला जारी रहा। मुख्यालय स्थित सिंहेश्वरी देवी मंदिर व हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में स्थित शिव मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। इन दोनों मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त थे। महिला सुरक्षा कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई थी। इसके अलावा रामनगर, गांधीनगर, शिवाजीनगर, पूरब पड़ाव समेत अन्य वार्डों में स्थित शिव मंदिरों पर पूजन-अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं का रेला दिखाई दिया। मुख्यालय से आठ किमी दूर धेंसा नानकार से सटे सेमरा बाबा के नाम से प्रसिद्ध शिव मंदिर पर भी श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक नगर क्षेत्र के माघ मेला शिव मंदिर, बौरहवा बाबा स्थान, ठाकुर राम जानकी मंदिर, टेकधर ब्रह्मा मंदिर, रोडवेज के निकट काली मंदिर, प्रताप नगर के शिव मंदिर, व नगर के अन्य मंदिरों पर भारी संख्या में जलाभिषेक किया गया। चरथरी, चेतिया व मिठवल में भारी मेला का आयोजन किया गया। एसडीएम बांसी प्रबुद्ध सिंह, क्षेत्राधिकारी नईम खान मंसूरी, कोतवाल शैलेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रविकांत मणि त्रिपाठी मय फोर्स मंदिरों व मेलों पर पूरी निगरानी बनाए रहे। उत्तरी छोर पर चेतिया बाजार के पूरब में स्थित ऐतिहासिक मोतिसागर शिव मंदिर पर भी श्रद्धालुुओं की भारी भीड़ रही।भगवान शिव के भक्तों ने बोल बम का नारा लगाते हुए जलाभिषेक किया। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, चौकी इंचार्ज हरेन्द्र राय की पैनी नजर रही। बिस्कोहर प्रतिनिधि के मुुताबिक संकटागढ़, अहीरौली पड्डी, भियुरा, मधवापुर आदि मंदिरों पर मेले लगे थे। बिस्कोहर स्थिति रामजानकी शिव मंदिर, बहुरहवा बाबा शिव मंदिर, केदारनाथ शिव मंदिर, रस्तोगी शिव मंदिर, पंचायत भवन स्थिति महादेव मंदिर, देवीपुर स्थिति शिव मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। चिल्हिया प्रतिनिधि के मुताबिक सेमरा स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक अति प्राचीन शिव मंदिर एवं डोई नदी पर स्थित करीब दो सौ वर्ष प्राचीन शिव मंदिर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन, हियुवा देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता, मनोज तिवारी, पंकज पांडेय, एडवोकेट दिनेश पांडेय, पूर्व प्रधान राम मिलन चैधरी, राम मिलन त्रिपाठी, श्रवण पटवा, कृष्ण कुमार अग्रवाल, दुर्गेश अग्रहरि, नंदू गौड़ आदि ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह मय फोर्स मुस्तैद रहे। बर्डपुर प्रतिनिधि के मुुताबिक कस्बा स्थित प्राचीन शिवालय सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भी पूजन व जल चढ़ाने को लेकर भारी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु एकत्र हुए। सुरक्षा व्यवस्था की कमान शुद्धोधन पुलिस चौकी इंचार्ज नत्थू प्रसाद ने मय फोर्स संभाल रखी थी। लोटन प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र ग्राम पंचायत पनेरी के महदेवा में झारखंडी बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं ने शिवरात्रि पर किया जलाभिषेक। भोर से ही पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। पुजारी गयादत्त एवं लखपति के अनुसार यहां भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बा स्थित राप्ती नदी के तट पर भोर से ही शिवभक्तों का आना आरंभ हो गया। स्नान करने के बाद तट के बगल बने मंदिर में जलाभिषेक किए। रामलीला मैदान में बने शिवमंदिर व पंचायती माता के मंदिर के अलावा भारतभारी स्थित प्राचीन शिव मंदिर, धनोहरी शिवमंदिर व देईपार के शिवमंदिर व भुनेष्वरनाथ मंदिर भानपुर रानी स्थित मंदिरों में मत्था टेका। भारतभारी, देईपार, हल्लौर, बेंवा चैराहा और डुमरियागंज पंचायती माता के मंदिर में रुद्राभिषेक व जाप करने के लिए विषेष व्यवस्था बनाई गई थी।  पुजारी पंडित राकेश शास्त्री ने बताया कि शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करने और रुद्राभिषेक करने से पापों से मुक्ति मिलने के साथ ही कष्ट दूर होते हैं। ईओ शिव कुमार व नगरपालिका अध्यक्ष जफर अहमद ने भी भ्रमण कर व्यवस्था देखी। 
विज्ञापन


बाबा सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर के नाम से होगा भटगंवा शिवमंदिर
डुमरियागंज। महा शिवारात्रि पर्व पर क्षेत्रीय विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह क्षेत्र के भटगंवा गांव स्थित प्राचीन शिवमंदिर पर पहुंचे। जहां पुजारी ओम प्रकाश पांडेय से रुद्राभिषेक करवाया। इस दौरान मंदिर समिति के लोगों की सहमति पर विधायक ने मंदिर का नाम बाबा सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर रखा। इसके बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने हरहर महादेव का जयकारा लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाग देवता के हुए दर्शन 
बांसी। विकास खंड के ग्राम पंचायत नवैला में महाशिवरात्री पर्व पर जहां शिवभक्त भक्ति में लीन थे, वहीं गांव के दक्षिण तरफ़ स्थित इमली के पेड़ के नीचे ग्रामीणों को एक नाग देवता नजर आए। कुछ ही देर में ग्रामवासी संजय चौधरी, राजेश, राम सेवक, हरिहर, प्रेमा देवी, शांति, रीमा चौधरी, मुशापाती, रितेश चौधरी, संध्या आदि पहुंच गए। बाद में नाग देवता के पास पीने के लिए दूध रख दिया। 

रुद्र महायज्ञ का समापन
बर्डपुर। गायघाट में बीते 24 फरवरी  से चल रहे रुद्र महायज्ञ का समापन महाशिवरात्रि पर्व पर हुआ। यहां भंडारा हुआ। यज्ञाचार्य वृंदावन से आये यज्ञाचार्य स्वामी बृजलाल शर्मा ने पूरे नौ दिनों तक मंत्रों से क्षेत्र को भक्ति मय बनाए हुए थे। समापन पर सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया गया। आयोजक राम अचल गुप्ता ने बताया प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रासलीला एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया था।


भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण 
नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर में पीपल वाली गली में स्थापित शिवलिंग का पूजन-अर्चन करने के साथ ही व्यापारियों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहरवासियों के अलावा राहगीरों को प्रसाद का वितरण किया गया। भंडारे में हलवा, पूड़ी, सब्जी, चावल आदि शामिल रहा। विंध्याचल कसेरा, विनोद मोदनवाल, रवि अग्रहरि, मुरलीधर अग्रहरि, मिट्ठू कसौधन, कृष्णा गुप्ता, सनी चौरसिया, सुरेन्द्र, वीरेन्द्र आदि की सक्रिय सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed