फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Shivpati Post Graduate College

Siddharthnagar News: बालक में मो. रफीक व बालिका में ममता साहनी ने मारी बाजी

Mon, 04 Dec 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 04 Dec 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Shivpati Post Graduate College
शोहरतगढ़। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को दूसरे दिन वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालक वर्ग में रफीक ने पांच स्वर्ण पदक व बालिका वर्ग में एक गोल्ड व चार सिल्वर पाकर ममता साहनी ने ट्राॅफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मो. रफीक ने जबकि बालिका वर्ग में ममता साहनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में संध्या साहनी, 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में चंद्रशेखर ने प्रथम, 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में संध्या साहनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ में अन्नू उपाध्याय, 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विनय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


हर किसी को खेलना आवश्यक : कुलपति
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कुलपति ने कहा कि आप पेशेवर खिलाड़ी नहीं हैं तो भी आपको खेलना आवश्यक है। इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंध समिति के सदस्य कुंवर धनुर्धर प्रताप सिंह, प्राचार्या डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. एमएन सिंह, डॉ. रामकिशोर सिंह, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, रोहिणी त्रिपाठी, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed