फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Shivpati Inter College Shohratgarh

Siddharthnagar News: कबड्डी में कोईरीडीहा व शोहरतगढ़ की टीम विजेता

Thu, 25 Jan 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 25 Jan 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Shivpati Inter College Shohratgarh
शोहरतगढ़। शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ 2024 के दूसरे दिन कबड्डी व वाॅलीबाल खेल प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने दमखम दिखाया। कबड्डी में कबड्डी में कोईरीडीहा व शोहरतगढ़ की टीम विजेता हुई।
विज्ञापन

खेल शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार यादव व विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख कौशलेंद्र त्रिपाठी, रमेश मणि त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। दूसरे दिन के खेल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग कबड्डी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोइरीडीहा, शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, परसिया, गड़ाकुल के बीच हुआ। जिसमें कोइरीडीहा और शोहरतगढ़ विजेता रही। खेल तीसरे दिन फाइनल मुकाबला कोइरीडीहा और शोहरतगढ़ के बीच और सीनियर बालक वर्ग की कबड्डी फाइनल प्रतियोगिता शिवपति इंटर कॉलेज योद्धा व शिवपति इंटर कॉलेज दबंग के बीच व जूनियर बालक वर्ग के प्रतियोगिता नकथर व कोइरीडीहा के बीच होगी।
विज्ञापन

खेल के तीसरे दिन खो-खो की प्रतियोगिता होगी। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को खेल के तीसरे दिन सम्मानित भी किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम प्रदीप कुमार यादव, बीइओ संतोष शुक्ल, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह खान, सूर्यप्रकाश पांडेय, रमेश मणि त्रिपाठी, पद्मामकर शुक्ल, कौशलेंद्र त्रिपाठी, रामविलास यादव, पृथ्वीपाल, दधीचि कुमार, पवन कुमार, विजय बहादुर, रामाश्रय लाल, सुनील कुमार, रवि प्रकाश ओझा, योगेंद्र, अमित कुमार, पप्पू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed