फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Shivam died from a single deep stab wound to the throat.

Siddharthnagar News: चाकू से गले पर एक ही गहरे वार से शिवम की हाे गई थी मौत

Thu, 12 Mar 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 12 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Shivam died from a single deep stab wound to the throat.
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नादेपार गांव में हुई शिवम हत्याकांड के आरोपी प्रिंस के इरादे साफ थे। उसने जान लेने की नियत से ही उसने वार किया था। एक ही वार, जहां लगने के बाद बचने की संभावना न के बराबर हो।
विज्ञापन

पूरा क्राइम सीन और अपराध करने का तरीका एक सधे हुए पेशेवर अपराधी की तरह निकला क्योंकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक ही वार का होना पाया गया है और वह भी काफी गहरा, जिससे नसें और पतली हड्डी तक को प्रभावित कर दिया है। इस घटना की उपज मौत के बाद ही समाप्त होनी थी। उधर, एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नादेपार गांव निवासी नादेपार गांव निवासी शिवम (22) पुत्र इंद्रेश की गले पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी प्रिंस जेल में है। हत्या के पीछे की जो वजह सामने आई है उसमें रिश्तेदार के घर आई लड़की से मृतक शिवम का बातचीत बुरा लगना रहा। एक दिन पहले विवाद हुआ और उसी वक्त आरोपी ने मन बना लिया कि उसे मार देंगे। उसने वारदात को अंजाम भी दे दिया। ऐसा पुलिस की पूछताछ में प्रिंस ने बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट की बात करें तो पुलिस ने जो जानकारी दी है कि मृतक के गले पर एक ही वार हुआ था। वार ऐसा था कि बहुत गहरा जख्म किया। यहां तक की नस और पतली हट्टी तक को प्रभावित कर दिया। मारने के बाद धंसा तो खींचकर निकाल लिया। आरोपी ने पुलिस को दिए गए बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर गौर करें तो मारने का इरादा साफ था। मारने के लिए पेट पर वार कर सकता था और किसी अंग पर मार सकता था लेकिन, उसने गले को ही क्यों, चुना।
साफ था कि वहां पर वार करने के बाद बचने की गुंजाइश कम रहती है, जैसा की जानकारों का मानना है। उनका यह भी मानना है कि अपराध में वार करने का जो तरीका है और अचूक निशाना है वह सधे हुए अपराधी की तरह से है। यह बिना क्राइम थ्रीलर या फिर अपराध से जुडी सीरियल और मूवी में देखकर करने जैसा लग रहा है।
वहीं, जिस चाकू का इस्तेमाल किया गया है, देखने में सामान्य है, लेकिन धार बहुत ही तेज था। लेकिन, उसे पुलिस को नो यह जानकारी दी कि चाकू कहां से लाया था और ना ही यह बताया कि उसने वार करने के लिए किसी क्राइम थ्रीलर या सीरियल का सहारा लिया है। पुलिस जेल भेजने के बाद विवेचना में जुटी है।

गांव में तैनात है पुलिस फोर्स : शिवम हत्याकांड के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस को लगा दिया गया था। जो हत्या के बाद से लाश का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के लिए लाश जाने तक जमी रही।
बुधवार देर शाम अन्य थानों की पुलिस को तो हटा दिया गया। लेकिन, एहतियात के तौर पर जोगिया कोतवाली की पुलिस अभी गांव में मौजूद है।
वहीं, एसओ पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। मामला पूरी तरह से शांत होने तक गांव में पुलिस बल तैनात रहेगी, ऐसा पुलिस के जिम्मेदारों का कहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed