{"_id":"63e92641bfc60dcf14032806","slug":"shikshamitras-discussed-for-the-success-of-mahasammelan-siddharthnagar-news-c-7-1-51491-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: महासम्मेलन की सफलता के लिए शिक्षामित्रों ने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: महासम्मेलन की सफलता के लिए शिक्षामित्रों ने की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ जाने के लिए खुनियांव ब्लॉक परिसर में जुटे शिक्षामित्र।
Link Copied
इटवा। बीआरसी खुनियांव में रविवार को आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन व प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की संयुक्त बैठक हुई। इसमें 20 फरवरी को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर पार्क में होने वाले शिक्षामित्र महासम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। ब्लॉक अध्यक्ष मनव्वर खान ने कहा लखनऊ में होने वाला महासम्मेलन हम शिक्षामित्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह सम्मेलन हमारा भविष्य निर्धारित करेगा। इसलिए सम्मेलन में सभी शिक्षामित्रों की उपस्थिति आवश्यक है। महामंत्री धनीराम यादव ने कहा कि दोनों संगठनों के संयुक्त प्रयास से 19 फरवरी को शाम 7 बजे टिकुईया चौराहे से लखनऊ जाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है। सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षामित्र अल्प मानदेय पर शिक्षक के भांति ही पूरे मनोयोग से विद्यालय मे बच्चों का भविष्य संवार रहा है फिर भी शिक्षक की सारी सुविधाएं शिक्षामित्रों को नहीं मिल रही हैं। इसी प्रकार की तमाम समस्याओं पर चर्चा परिचर्चा के लिए लखनऊ में महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। सभी शिक्षामित्र इसको सफल बनाने में कोई कसर न छोड़ें। इसकी तैयारी में लग जाएं। इस दौरान जयकिशोर गौतम, रामप्रकाश त्रिपाठी, घनश्याम प्रजापति, राकेश कुमार शर्मा, उदयभान सैनी, परवेज अहमद, शैलेंद्र उपाध्याय, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।