{"_id":"5dd57a468ebc3e550800995c","slug":"shikshamitra-stabbed-siddharthnagar-news-gkp330069976","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला शिक्षामित्र दंपती पर चाकू से हमला, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला शिक्षामित्र दंपती पर चाकू से हमला, जख्मी
विज्ञापन
घायल शिक्षामित्र को इलाज के लिए एंबुलेंस से ले जाते।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 73
पति समेत महिला शिक्षामित्र पर चाकू से हमला
जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
खेसरहा थाना क्षेत्र के सुपौली गांव के पास हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
खेसरहा। थाना क्षेत्र के सुपौली प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षामित्र और उसके पति पर बुधवार को घर लौटते समय एक युवक ने हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप जख्मी हो गए। जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते आरोपी फरार हो गया। आसपास के लोगों ने खेसरहा सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है।
क्षेत्र के ग्राम मधुआपुर निवासी अर्चना गौड़ (34) क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुपौली में शिक्षामित्र के पद पर तैनात रहकर अपने पति संजय गौड़ के साथ बेलौहा बाजार में एक किराये के मकान में रहती हैं। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की भांति वह बुधवार को स्कूटी से पति संजय के साथ आवास पर आ रही थी। आरोप है कि उसी समय ग्राम देउरी निवासी एक व्यक्ति घात लगाकर मार्ग में स्थित समय माता स्थान के समीप चाकू से हमला कर पति-पत्नी को बुरी तरह से घायल कर दिया। जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते हमलावर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखकर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले के कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। एसओ खेसरहा यशवंत सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के बारे में युवक से पूछताछ की जा रही है। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद एएसपी मायाराम वर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।