फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   shikshamitra certificated will be checked

शिक्षामित्रों के दो वर्षीय बीटीसी प्रमाणपत्रों का होगा सत्यापन

Tue, 28 Jan 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
shikshamitra certificated will be checked
शिक्षामित्रों के दो वर्षीय बीटीसी प्रमाणपत्रों का होगा सत्यापन
विज्ञापन

अभिलेख व वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण से होगा मिलान
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, बीटीसी प्रशिक्षण व दूरस्थ शिक्षा विधि से अप्रशिक्षित शिक्षामित्रों के दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन कराया जाएगा। शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बनने के दौरान शिक्षामित्रों के दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण की व्यवस्था बनाई गई थी।
सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस आशय का आदेश जारी किया है। माना जा रहा है कि सत्यापन में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित शिक्षामित्र के सहायक अध्यापक रहते हुए आहरित किए गए वेतन की रिकवरी कराई जाएगी। इसके लिए पहले सभी जिलों से सत्यापन कराकर रिपोर्ट मांगी गई है। पत्र में कहा गया है कि विभाग स्तर से आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी), 2013, 2014, 2015, 2016 व 2017 के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का विवरण विभागीय वेबसाइट के होम पेज पर, बीटीसी प्रशिक्षण बैच 2011, 2012, 2013, 2014 व 2015 व शिक्षामित्रों का दो वर्षीय बीटीसी के समस्त चरणों का विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है। सभी बीएसए विभागीय वेबसाइट पर अपलोड परीक्षाफल से संबंधित प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। अभिलेख व वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण में किसी भी प्रकार की भिन्नता प्रदर्शित होने पर इसके संबंध में कार्यालय से पूछताछ की जा सकती है। प्रमाण पत्रों का सत्यापन कार्य जल्द से जल्द पूरा कराकर अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए डॉ. सूूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि शासन से मिले दिशा-निर्देश के अनुपालन में सत्यापन की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। सत्यापन के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

वाह्य परीक्षकों की निगरानी में होंगी 28 मदरसों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं
एक फरवरी से पांच फरवरी के बीच होगी प्रायोगिक परीक्षा
पहली बार लिखित के साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में पहली बार लिखित के साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी होंगी। पहली फरवरी से पांच फरवरी के बीच होने वाली परीक्षाओं में जिले के 28 मदरसों पर आंतरिक के साथ ही वाह्य परीक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा-2020 में कुल 28 मदरसे ऐसे हैं, जो सीनियर सेकेंड्री यानी आलिम अरबी व फारसी स्तरीय हैं। यहां दो परीक्षकों द्वारा परीक्षा संपादित की जाएगी। एक फरवरी से पांच फरवरी तक होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिन मदरसों पर वाह्य परीक्षकों की तैनाती की गई हैं, उनमें यूसुफपुर, नरकटहा, मटेहना, बढ़नी, मधवापुर, डुमरियागंज, टिकरिया, टड़वा, भावपुर, सिरसिया, औसानकुइयां, बरांव शरीफ, बांसी, तिलहकना, सिकहरा, सिसहनिया, अरजी, बैदौलागढ़, बैदौलागढ़ चौराहा, भिटिया, भदोखर बाजार, टड़वा, देेवरिया, बगही, बेतनार, सिंहोरवा स्थित मदरसे शामिल हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने बताया कि दोनों परीक्षक कुल पूर्णांक 30 के सापेक्ष 15-15 अंकों के सापेक्ष प्रति अभ्यर्थी प्राप्तांक देने के लिए अधिकृत होंगे। विषयवार सूची तैयार कर दोनों के संयुक्त हस्ताक्षर होंगे। बताया कि आंतरिक परीक्षक की तैनाती मदरसे में तैनात वरिष्ठ अध्यापक को विषय विशेषज्ञता के आधार पर नामित करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed