फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Shichamitra

स्थायीकरण कर, प्रशिक्षित वेतनमान दे सरकार

Sat, 05 Sep 2020 06:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Shichamitra
स्थायीकरण कर, प्रशिक्षित वेतनमान दे सरकार
विज्ञापन

शिक्षामित्र संघ ने डीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री से स्थायीकरण करने, सेवाकाल 62 करने और प्रशिक्षित वेतनमान दिए जाने की गुहार लगाई है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्याओं के निदान की मांग की है।

जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव, महामंत्री यशवंत सिंह और कोषाध्यक्ष अशोक मिश्र का कहना है कि 20 वर्षों से शिक्षामित्र निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ शैक्षिक कार्य कर रहे है। इसके अलावा सरकारी आदेशों, राष्ट्रीय कार्यक्रमों और कोरोना संक्रमण से बचाव और सुरक्षा संबंधी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इसलिए शिक्षामित्रों के कल्याणार्थ उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में गठित हाई पॉवर कमेटी की रिपोर्ट लागू की जाए। समायोजन रद्द होने के बाद पूरे प्रदेश में तीन हजार शिक्षामित्रों की मृत्यु हो चुकी है, मृतकों के परिजनों का सरकार द्वारा रोजी-रोटी का प्रबंध किया जाए। इस दौरान बागेश्वरी मिश्र, मनोहर यादव, अमित सिंह, कृष्ण गोपाल और हेमंत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed