{"_id":"668edd81b09c652e5c027294","slug":"shehnai-will-not-be-played-for-four-months-after-july-15-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-120591-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 15 जुलाई के बाद चार माह तक नहीं बजेगी शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 15 जुलाई के बाद चार माह तक नहीं बजेगी शहनाई
Thu, 11 Jul 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मान्यता है कि 17 जुलाई से भगवान विष्णु क्षीर सागर में करेंगे विश्राम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। 15 जुलाई तक ही मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। उसके बाद 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी के बाद से चार माह तक फिर कोई भी मांगलिक कार्य नहीं कर पाएंगे।
ज्योतिषाचार्य अच्युत रामानुजाचार्य ने बताया कि आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी तिथि से भगवान विष्णु क्षीर सागर में चार महीने के लिए विश्राम करने चले जाते हैं। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी से लेकर कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि तक चातुर्मास रहता है।
शास्त्रों में चातुर्मास के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही है। जबकि इस समय गुप्त नवरात्र चल रहा है। गुप्त नवरात्र में सुबह-शाम माता रानी के दरबार में भजन-कीर्तन का दौर चल रहा है। ऐसे में बिना मुहूर्त वाले विवाह के लिए भड़रिया नवमी सबसे शुभ मुहूर्त है। बताया कि भड़ली भड़रिया स्वयंसिद्ध तिथि है। इस तिथि पर सभी प्रकार के शुभ कार्य कर सकते हैं। इस दिन अनसुझा विवाह का भी योग है। इस दिन विवाह, सगाई, नए घर का प्रवेश, नया शोरूम खोलना, नई वस्तु खरीदना शुभ माना जाता है।