{"_id":"57409f9d4f1c1bfe16ac78c8","slug":"she-became-the-topper-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में प्रियंका बनीं टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में प्रियंका बनीं टॉपर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 21 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
जिले में टॉप आने पर प्रियंका को मिठाई खिलाते परिवार के लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए। रिजल्ट देख सफल परीक्षार्थी खुशी से झूम उठे। सीबीएसई बोर्ड से संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा प्रियंका वर्मा ने 90.2 प्रतिशत अंकों के साथ विज्ञान वर्ग में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। वहीं कामर्स में सताक्षी द्विवेदी 88.8 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष पर रही।
यूपी बोर्ड के नतीजों के बाद से ही सीबीएसई के छात्र-छात्रा परीक्षा परिणाम को लेकर उत्साहित थे। रिजल्ट जानने को लेकर उनकी बेसब्री शनिवार को चरम पर थी। दोपहर में जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, हर कोई अपना रिजल्ट जानने को बेकरार रहा।
12वीं के ज्यादातर बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए परीक्षा के बाद से ही बड़े शहरों के कोचिंग संस्थानों की शरण ले चुके हैं। लिहाजा उन्हें वहीं रिजल्ट की जानकारी मिली। फोन कर परिजनों को अपने अंक की सूचना देकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय बसंतपुर के प्रधानाचार्य पीएन पांडेय ने बताया कि कुल 71 छात्र-छात्रा 12वीं में पंजीकृत थे। इसमें 70 ने परीक्षा दी थी। विज्ञान वर्ग में शत-प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण रहे। वहीं कॉमर्स का रिजल्ट 95.71 प्रतिशत रहा। उन्होंने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी।