फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   shashikala and harish got first position in 100 m race

100 मीटर दौड़ में शशिकला और हरीश अव्वल

Tue, 01 Nov 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
shashikala and harish got first position in 100 m race
शोहरतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय महथा के परिसर में आयोजित खेल प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते बच्चे। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
100 मीटर दौड़ में शशिकला और हरीश अव्वल
विज्ञापन

तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में न्यायपंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन सिसवा न्यायपंचायत के छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान 50, 100, 200 व 400 मीटर दौड़ के साथ ही खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिताएं हुईं।
प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में परसा के हरीश ने पहला व परसा के ही शिवकरन ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह 50 व 100 मीटर प्राथमिक वर्ग की बालिकाओं की दौड़ में प्राथमिक विद्यालय परसा की शशिकला ने पहला व परसा की ही सावित्री ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर प्राथमिक वर्ग की बालकों की दौड़ प्रतियोगिता में प्रावि परसा के हरीश ने पहला व पचऊध के इश्तियाक ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग की लंबी कूद में उच्च प्राथमिक विद्यालय मटियार उर्फ भुतहवा के सर्वजीत ने पहला व उप्रावि मटियार उर्फ भुतहवा के ही रामजीत ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्राथमिक वर्ग बालकों की ऊंची कूद में प्रावि पचऊध के बृजुराम ने पहला व पचऊध के ही अखिलेश ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्राथमिक वर्ग की बालिकाओं की ऊंची कूद में प्रावि परसा की शशिकला ने पहला व परसा की ही सावित्री ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर वर्ग की 100, 200 व 400 मीटर दौड़ बालकों की दौड़ प्रतियोगिता में उप्रावि मटियार उर्फ भुतहवा के सर्वजीत ने पहला व उप्रावि मटियार उर्फ भुतहवा के ही रामजीत ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्राथमिक वर्ग की बालकों की खो-खो प्रतियोगिता में सिसवा बुजुर्ग ने परसा को पराजित किया। इसी तरह प्राथमिक वर्ग की बालिकाओं की खो-खो प्रतियोगिता में पचऊध ने परसा को पराजित किया।

प्राथमिक वर्ग की बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता में पचऊध ने परसा को पराजित किया। प्राथमिक वर्ग की बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में परसा ने पचऊध को पराजित किया। जूनियर वर्ग की बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता में पूमावि मटियार उर्फ भुतहवा ने कंपोजिट विद्यालय गनेशपुर को पराजित किया। जूनियर वर्ग की बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय गनेशपुर ने पूमावि गड़रखा को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed