{"_id":"668c3759264889ad6d09fdc4","slug":"shadow-of-death-over-110-children-children-studying-under-dilapidated-roof-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-120451-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 110 बच्चों के ऊपर मौत की छाया, जर्जर छत के नीचे पढ़ते बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 110 बच्चों के ऊपर मौत की छाया, जर्जर छत के नीचे पढ़ते बच्चे
Tue, 09 Jul 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 09 Jul 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हथपरा के भवन का गिर रहा मलवा
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के हथपरा गांव में करीब एक दशक पहले बना पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भवन जर्जर हो चुका है। स्कूल में अध्ययनरत 110 बच्चों के ऊपर मौत का छाया मंडराता दिख रहा है। सोमवार को स्कूल में पहुंचे शिक्षकों ने स्कूल का ताला खोला तो अंदर कमरों के छत का प्लास्टर टूट कर फर्श पर गिरा हुआ दिखा।
प्रधानाध्यापक अवधेश भारती ने बताया कि स्कूल के जर्जर भवन की सूचना कई बार विभाग को लिखित रूप से दे चुका हूं। मगर विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। कई बार अतरिक्त कक्षा कक्ष की मांग की। लेकिन, अब तक उस पर भी कोई रूचि नहीं ली गई। सोमवार को स्कूल का ताला खोलने व प्रार्थना के बाद बच्चे कमरे में गए जैसे ही गए तो ऊपर छत का बीम लटका हुआ था और उसका प्लास्टर टूट कर फर्श पर गिरा गनीमत रहा कि उस कमरे के आगे के हिस्से में बच्चे बैठे थे।
विज्ञापन
विद्यालय के एक कमरे का बीम, प्लास्टर आदि सही है। उसी में कक्षा छह, सात और आठ के बच्चों को बैठा कर शिक्षण कार्य किया जा रहा है। अगर भारी बारिश होती है तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी भनवापुर बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्र ने कहा कि जर्जर भवन की सूचना बेसिक शिक्षा अधिकारी को दे दी गई है। आगे उनके निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन