फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sewa Hospital sealed again in a year

Siddharthnagar News: एक साल में दोबारा सील हुआ सेवा हाॅस्पिटल

Fri, 18 Aug 2023 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 18 Aug 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Sewa Hospital sealed again in a year
सिद्धार्थनगर। एसडीएम इटवा कर्मेंद्र की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को कस्बे के कुछ प्राइवेट अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य टीम के आने की भनक लगते ही कस्बे के सारे प्राइवेट अस्पताल, पैथालॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक केंद्र को बंद कर फरार हो गए। अनियमितता मिलने पर सेवा हास्पिटल को सील कर दिया।
विज्ञापन


अवैध रूप से संचालित हो अस्पतालों की जांच और कार्रवाई शुरू हो गई है। इसी क्रम में एसडीएम इटवा कर्मेंद्र की अगुवाई में जिला मुख्यालय से पहुंची स्वास्थ्य टीम ने कस्बे में संचालित होने वाले अस्पतालों की जांच शुरू कर दी। कस्बे में स्थित थाने के दक्षिण स्थित सेवा हास्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेवा हास्पिटल में अनियमितता मिलने पर दोबारा सील कर दिया। इसके बाद टीम कुछ दूरी पर स्थित लक्ष्मी पैथालॉजी पर गए। वहां दो स्टाफ बैठे मिले। शेष टीम के आने की भनक लगते ही फरार हो गए। इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डॉ. एम एम त्रिपाठी ने बताया कि निरीक्षण के समय सेवा हास्पिटल संचालित पाया गया। ओपीडी, लेबर रूम व ओटी खुली और अस्पताल में मेडिकल स्टोर संचालित पाया गया। तीन मरीज बैठे थो। जांच करने पर पता चला कि यह अस्पताल एक वर्ष पूर्व अनियमितता के चलते सील था।
विज्ञापन

कुछ दूरी पर स्थित लक्ष्मी पैथालॉजी का निरीक्षण किया गया। तो पता चला कि वह भी सेवा हास्पिटल से ही संचालित हो रहा है। दो कर्मचारी बैठे मिले। अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद मिला। पूछताछ में चिकित्सक के न होने की जानकारी दी गई और बताया गया कि अभी कुछ देर में वह आने वाले हैं। कुछ देर बाद आने की बात कहकर टीम अन्य प्राइवेट अस्पतालों की जांच के लिए चली गई। वापस आयी तो यह सभी लोग पैथालॉजी बंद करके गायब थे। जांच टीम में डिप्टी सीएमओ वीएन चतुर्वेदी, डॉ. संदीप द्विवेदी व इटवा पुलिस शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed