फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Seven huts burnt by fire

आग से सात झोपड़ी जली, लाखों का नुकसान

Fri, 09 Apr 2021 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Seven huts burnt by fire
आग से सात झोपड़ियां जलीं
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर मवेशियों को बचाया
घरूवार रेलवे क्रॉसिंग गांव के उत्तर देर रात लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़नी। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के घरूआर गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार देर रात एक झोपड़ी में आग लग गई। आसपास के लोग जब तक आग को बुझाने की कोशिश करते सात झोपड़ियां जल गईं। मवेशियों को किसी तरह से सुरक्षित बचाया गया। मगर तब तक लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के 11 घंटे बाद शुक्रवार को प्रशासनिक टीम गांव पहुंची। इससे लोगों में गहरी नाराजगी है।
क्षेत्र के घरूआर गांव निवासी सूरसती पत्नी रामजियावन फूस की झोपड़ी डालकर रहती हैं। बृहस्पतिवार देर रात झोपड़ी में आग लग गई। परिजनों ने किसी तरह से भागकर जान बचाई, तब तक आग भड़क चुकी थी। इसके बाद आसपास की झोपड़ियों में भी आग लग गई। ग्रामीण मवेशियों को बाहर निकालने के साथ आग को बुझाने में जुट गए। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। करीब दो घंटे से अधिक मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। इसके कुछ देर बाद अग्निशमन दल मौके पर पहुंची। तब तक आग पूरी तरह बुझ चुकी थी। घटना में एक रिहायशी झोपड़ी समेत सात लोगों की घारी (पशुशाला) जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित सूरसती पत्नी रामजियावन ने बताया कि उनके घर में रखा रुपये सात हजार नकद, बेटी के शादी का आभूषण, छह क्विंटल गेहूं आदि जलकर नष्ट हो गया। इसके अलावा दीपचंद, वासुदेव, मंगल, त्रिवेणी, सत्यनारायण, रामवेलास और धर्मराज की घारी, चारपाई, बिस्तर आदि जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित धर्मराज ने बताया कि 13 दिसंबर 2019 को आग लगने से मवेशी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज के प्रयास से बुझी आग
घरूवार रेलवे क्रॉसिंग के उत्तर गांव में बृहस्पतिवार की रात लगी भीषण आग की सूचना पाते ही बढ़नी चौकी इंचार्ज विक्रम अजीत राय मय टीम मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के साथ मिलकर घंटों कड़ी मेहनत की और आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस के इस कार्य की क्षेत्र में लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 घंटे बाद पहुंची राजस्व की टीम
बृहस्पतिवार की रात को लगी आग में सब कुछ गवां चुके पीड़ितों की मदद के लिए राजस्व विभाग की टीम शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे के बाद पहुंची। एसडीएम शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि आगजनी की घटना में नुकसान की जांच के लिए राजस्व टीम में अंकित अग्रवाल को भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed