फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Seven corona pesent found

जिले में सात और कोरोना पॉजिटिव मिले

Tue, 26 May 2020 07:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Seven corona pesent found
जिले में सात और कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

इटवा, सदर और शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के रहने वाले हैं संक्रमित मिले मरीज
बर्डपुर आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करने की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य महकमा
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 88 हुई
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले में मंगलवार को सात नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। संक्रमित मिले मरीजों में एक इटवा, चार शोहरतगढ़ और दो सदर तहसील में गांव के विद्यालय में क्वारंटीन थे। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य महकमा सभी को आइसोलेशन वार्ड में भेजने की तैयारी में जुटा है। सात नए मरीजों के मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है। हालांकि 26 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घरों को जा चुके हैं।
जानकारी के अनुसार जिले के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के हॉट स्पाट घोषित एक गांव में तीन लोगों के लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। यह लोग गांव के विद्यालय में क्वारंटीन थे और मुंबई से आए थे। इनकी उम्र 20 से 30 वर्ष बताई जा रही है। वहीं तहसील क्षेत्र के ही एक अन्य हॉटस्पाट घोषित गांव से एक संदिग्ध को सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। बताया जा रहा है कि वह भी कुछ दिन पहले ही मुंबई से लौटा था। वहीं सदर तहसील सदर क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन दो लोगों को सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इटवा तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 मई को दिल्ली से लौटे व्यक्ति की स्क्रीनिंग हुई थी। उसे इटवा के रईस अहमद इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। उसके लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। मंगलवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आए रिपोर्ट में सातों पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य महकमा सभी को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करने में जुटा हुआ है। मामले की पुष्टि करते हुए सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि सात नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भेजा जाएगी।
विज्ञापन

एक की मौत, 26 ठीक होकर जा चुके हैं घर
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 88 हो गई। इसमें एक वृद्ध की मौत हो चुकी है। 26 ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं। वहीं एक की मौत के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 61 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed