फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Seven arrested for drug driving

Siddharthnagar News: ड्रग्स लेकर गाड़ी चलाने वाले सात गिरफ्तार

Wed, 28 Jan 2026 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Seven arrested for drug driving
भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में ड्रग्स मामले में चालक सहित  वाहन पुलिस की गि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया गया।
जिला यातायात कार्यालय और एरिया पुलिस ऑफिस, पिपरा की कार्रवाई में नशे की हालत में वाहन चला रहे सात ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया है। नेपाल पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। ईस्ट-वेस्ट हाईवे पर दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक चले इस अभियान में 50 ड्राइवरों का जनरल हेल्थ चेक अप किया गया।
विज्ञापन

पिपरा हॉस्पिटल के टेक्निकल सपोर्ट से की गई जांच में सामने आया कि सात ड्राइवरों ने दिन में ड्रग्स का सेवन किया था। इसकी पुष्टि डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस रिपेंद्र कुमार सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी ड्राइवर बिंगर (भारी) वाहन चला रहे थे, जिससे सड़क सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो रहा था।
पकड़े गए ड्राइवरों में अर्घाखांची नगर पालिका नंबर-2 निवासी समीर रायमाझी, बाणगंगा नगर पालिका-1 निवासी बाल बहादुर ठाकुरी, बाणगंगा-2 निवासी विकास परियार, बाणगंगा-9 निवासी प्रेम थारू, बाणगंगा-2 निवासी रोशन थारू, साइन मैना नगरपालिका-6 निवासी रानित परियार और बाणगंगा-7 निवासी बिमल पौडेल शामिल हैं।

डीएसपी सिंह ने बताया कि नशीली दवाओं के सेवन के मामले में गिरफ्तार सभी सातों चालकों की न्यायिक हिरासत की समय-सीमा अदालत ने पांच दिन के लिए बढ़ा दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed