फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   seva satyagrah

कमजोर तबके के साथ खड़े है कांग्रेस कार्यकर्ता

Fri, 12 Jun 2020 08:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
seva satyagrah
कार्यकर्ताओं ने सेवा सत्याग्रह किया
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सेवा सत्याग्रह करते हुए जरूरतमंदों में भोजन वितरित किया।

जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, डॉ. चंद्रेश उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोहरतगढ़ क्षेत्र के गौरा चौराहा, मंझरिया चौराहा, बहादुरपुर, मुसहरी आदि स्थानों पर जरूरतमंदों को भोजन कराया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अतहर अलीम, लक्ष्मी रमण त्रिपाठी, तिलक राम आदि मौजूद रहे। डुमरियागंज में कांग्रेस नेता सच्चिदानंद पांडेय और जिला पंचायत सदस्य कांती पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेवा सत्याग्रह करते हुए जरूरतमंदों को भोजन बांटा। कांग्रेस नेता सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए गए प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है। जब तक उन्हें रिहा नहीं किया जाता सत्याग्रह जारी रहेगा। इस दौरान मोहम्मद हमजा, फैजान अहमद, इजहारूलहक, पुरुषोत्तम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed