फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Server errors, intense sunshine and closed houses are holding up census work.

Siddharthnagar News: सर्वर एरर, तेज धूप और बंद मकान, अटक रहा जनगणना का काम

Sun, 07 Jun 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 07 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Server errors, intense sunshine and closed houses are holding up census work.
जानकारी जुटाने और एप संचालन में आ रही दिक्कतें, अब तक 5199 एचएलबी में सिर्फ 1917 की हुई गणना
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। डाटा जुटाकर फीड करने के बाद सबमिट करते ही सर्वर एरर, तेज धूप और बंद मकान ने जनगणना की रफ्तार कम कर दी है। 22 मई से शुरू हुई इस प्रक्रिया में शनिवार तक जिले के संपूर्ण 5199 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) में सिर्फ 1917 की गणना ही हो पाई है। आधे से अधिक समयावधि बीत जाने के बाद मात्र 36.87 प्रतिशत कार्य ही हो पाया है। ऐसे में निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करना चुनौती होगी। जनगणना की धीमी गति के कारण बांसी तहसील क्षेत्र के 31 सुपरवाइजरों को नोटिस दिया जा चुका है।
जिले में जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण गृह सूचीकरण (मकान सूचीकरण) कार्य के लिए 5263 प्रगणकों (गणना कर्मियों) और 934 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 10 फीसदी अतिरिक्त प्रगणकों को भी रिजर्व में रखा गया है। जनगणना कार्य की निगरानी और संचालन के लिए जनपद में 16 चार्ज अधिकारी नामित किए गए हैं। इनमें 11 नगरीय चार्ज अधिकारी के रूप में विभिन्न नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि पांच ग्रामीण चार्ज अधिकारी के रूप में संबंधित तहसीलदारों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

एक प्रगणक को एक एचएलबी क्षेत्र के 180 मकान और 850 जनसंख्या तक गणना करनी है। वर्तमान में 5199 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) में सिर्फ 1917 में कार्य पूर्ण हैं। शेष 3282 एचएलबी के लिए कार्य चल रहा है। बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र में मकान गणना कार्य के दौरान प्रगणकों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि तेज धूप और उमस के बीच जब वे घर-घर पहुंचते हैं तो अधिकांश घरों के दरवाजे बंद मिलते हैं। कई लोग दोपहर में आराम कर रहे होते हैं, जिससे आवाज देने के बाद काफी देर में दरवाजा खुलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
ओवरलोड से हो रहा सर्वर, एरर की परेशानी
जनगणना के दौरान प्रगणक मकान संबंधी सभी 33 प्रश्नों के उत्तर का डाटा भरने के बाद जब सबमिट कर रहे हैं तो उन्हें सर्वर एरर की समस्या उनकी मुश्किलें बढ़ा रही है। इससे उन्हें डाटा भरने के लिए दोबारा कसरत करनी पड़ रही है। जनगणना संबंधी कार्य कर रहे आलोक मिश्र बताते हैं कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में एक साथ कार्य किया जा रहा है, जिससे नेटवर्क ओवरलोड होने के कारण डाटा अपलोड करने के दौरान सर्वर एरर बताने लगता है। ऐसे में नेटवर्क होने के बाद ही डाटा फीड किया जा सकता है। ऐसी समस्याओं के कारण प्रगणकों को कार्य में देरी हो रही है।
-------------
जानकारी जुटाने में हो रही दिक्कत
प्रगणक दिलीप कुमार का कहना है कि जनगणना में परिवार की संख्या व मोबाइल नंबर सबसे महत्वपूर्ण है। अगर किसी घर पर सदस्य न हों तो दोबारा जाना पड़ता है। जो परिवार बाहर रहता है, उनकी सूचना इकट्ठा करने में भी दिक्कत आ रही है। प्रगणक श्याम प्रकाश का कहना है कि कई घरों में केवल बुजुर्ग महिलाएं या छोटे बच्चे ही मिलते हैं, जिनसे आवश्यक जानकारी नहीं मिल पाती। इसके कारण संबंधित परिवारों के यहां दोबारा जाना पड़ता है। वहीं, कुछ मकानों में ताला बंद मिलने से आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटानी पड़ती है, जिससे समय अधिक लग रहा है।

---------
डिजिटल माध्यम से हो रहे जनगणना कार्य पूरी तरह पारदर्शी है, निर्धारित अंतिम तिथि 20 जून से पहले ही ये काम पूरा होना है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
- गौरव श्रीवास्तव, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed