{"_id":"6a4fdf657f6e65803c0f9ca5","slug":"sent-a-video-of-taking-his-own-life-to-his-wifes-mobile-while-she-was-at-the-market-body-found-in-the-room-upon-her-return-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1046-1380655-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाजार गई पत्नी के मोबाइल पर भेजा था जान देने का वीडियो, लौटने पर कमरे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाजार गई पत्नी के मोबाइल पर भेजा था जान देने का वीडियो, लौटने पर कमरे में मिला शव
Thu, 09 Jul 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
मृतक ..........सचिन विश्वकर्मा। फाइल फोटो
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के भैसाही गांव के पास स्थित एक मैरिज हॉल के किराए के कमरे में बृहस्पतिवार को सचिन विश्वकर्मा (27) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक ने कुछ देर पहले बाजार गई पत्नी के मोबाइल पर जान देने की बात कहते हुए एक वीडियो भेजा था। वीडियो देखकर पत्नी जब वापस लौटी तो पति कमरे में मृत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज जनपद के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बेनीपुर निवासी सचिन विश्वकर्मा (27) पुत्र अमरनाथ विश्वकर्मा ने करीब पांच वर्ष पहले अंशु विश्वकर्मा से प्रेम विवाह किया था। दंपती की तीन वर्षीय बेटी कनिष्का है। पिछले करीब दो माह से दोनों अपनी बेटी के साथ भैसाही स्थित मैरिज हॉल परिसर में किराए के कमरे में रह रहे थे। अंशु एक ऑर्केस्ट्रा दल में काम करती है।
बताया गया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे अंशु खरीदारी के लिए बढ़या चौराहे गई थी। इसी दौरान सचिन ने उनके मोबाइल पर एक वीडियो भेजा, जिसमें उसने जान देने की बात कही। वीडियो देखते ही अंशु घबराकर तत्काल कमरे पर पहुंचीं, जहां सचिन मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कराया और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य एकत्र कराए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
थाना प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।