{"_id":"63fa4340187a1475500f8576","slug":"seminar-conduct-from-24-march-siddharthnagar-news-c-7-1-66525-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उद्योग, व्यवसाय पर मंथन करेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उद्योग, व्यवसाय पर मंथन करेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
Sat, 25 Feb 2023 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 25 Feb 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में 24 मार्च से अंतरराष्ट्रीय सेमिनार
- चार देशों के विशेषज्ञ देंगे सुझाव, तराई क्षेत्र पर भी होगी बात
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में 24 मार्च से दो दिन उद्योग, व्यवसाय की संभावनाओं पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार होगा। इसमें लंदन, नेपाल, टर्की व फिलीपींस यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ सुझाव देंगे। देश में उद्योग व्यवसाय पर बातें होगी, जबकि नेपाल के तराई क्षेत्र में उद्योग, व्यापार की संभावनाएं और शोध पर चर्चा की जाएगी।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में इनोवेटिव प्रैक्टिसेज लीडिंग टू ट्रांसफार्मेशन इन बिजनेश एवं सोसायटी पर सेमिनार होगा। सेमिनार में वाणिज्य विशेषज्ञ सुझाव देंगे। उनसे एमबीए व वाणिज्य संकाय के अन्य छात्र-छात्राओं का संवाद भी होगा।
विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति प्रो. आरके पांडेय, आईआईएम लखनऊ के प्रो बीके महांति, लंदन मेट्रोपोलिटन यूनिवर्सिटी के डॉ. अनिल कुमार, त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमांडु नेपाल के प्रो. दिल्लीराज शर्मा, आबरा यूनिवर्सिटी फिलीपींस के प्रो. एलेक्सीस इनरीक्वीज, पं. रविशंकर शुक्ल, रायपुर विश्वविद्यालय के प्रो. आशीष श्रीवास्तव, दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रो. पीके शर्मा व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो. संजीत गुप्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष प्रो. दीपक बाबू ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में उद्योग व्यवसाय की संभावनाओं पर मंथन होगा। प्रदेश के विभिन्न जिलों में इन्वेस्टर्स समिट हुई है। उद्योग की संभावनाएं बढ़ी है।