फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   security tighten at rail line during mela

दशहरा मेले के दौरान रेल लाइन पर होगा पहरा

Sat, 01 Oct 2022 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
security tighten at rail line during mela
उसका बाजार में मेला स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम, सीओ और ईओ। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
दशहरा मेले के दौरान रेल लाइन पर होगा पहरा
विज्ञापन

उसका बाजार। कस्बा स्थित रामलीला मैदान में लगने वाले ऐतिहासिक दशहरा मेले के दौरान रेलवे लाइन पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा ताकि हादसे की आशंका न रहे। एसडीएम प्रदीप यादव ने सीओ अखिलेश कुमार वर्मा और ईओ जितेंद्र यादव के साथ शुक्रवार को मेला स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने एसओ राजेश कुमार तिवारी को सुरक्षा व्यवस्था और ईओ को साफ-सफाई व बैरिकेडिंग के निर्देश दिए।
उसका बाजार का रामलीला मैदान रेलवे लाइन के निकट है। दशहरा मेला देखने के लिए अधिकतर लोग रेल लाइन पार कर यहां पहुंचते हैं। इससे खतरे की आशंका बनी रहती है। एसडीएम ने रेलवे पुल से मेला स्थल तक दोनों तरफ बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। कहा कि ट्रेन आने-जाने के समय, ट्रैक पूरी तरह से खाली कराना सुनिश्चित करें। मेला स्थल की सफाई, गड्ढों में मिट्टी भरना, विद्युत व्यवस्था, दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीओ अखिलेश कुमार वर्मा ने एसओ राजेश कुमार तिवारी को पुलिस की आवश्यकता वाली जगहों को चिह्नित करने के निर्देश दिए और भीड़भाड़ वाली जगह पर सतर्क रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि इस बार कस्बे के समीप होकर बहने वाली कूड़ा नदी में मूर्तियों का विसर्जन नहीं किया जाएगा। नदी को स्वच्छ रखने के लिए तट पर कई जगह गड्ढे बनाए जा रहे हैं। इन्हीं गड्ढों में मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम के रामकरन गुप्ता, अशोक गुप्ता, नजमुल हसन, श्रवण शुक्ला आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed