फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Security personnel remained alert...voters cast their votes fearlessly

Siddharthnagar News: अलर्ट रहे सुरक्षाकर्मी...निर्भीक होकर मतदाताओं ने डाले वोट

Sun, 26 May 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 26 May 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Security personnel remained alert...voters cast their votes fearlessly

विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान, अलर्ट रहे सुरक्षाकर्मी
मतदान केंद्रों पर रहा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम, केवल मतदाताओं को मिला प्रवेश
दल वालों को 200 मीटर दूर सुरक्षा कर्मियों ने रखा

पुलिस के जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट करते रहे भ्रमण

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को सुबह सात बजे से 2178 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ। भयमुक्त व सकुशल मतदान संपन्न कराने के लिए बूथों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम था। अर्धसैनिक बल के साथ पीएसी, पुलिस और होमगार्ड जवान मुस्तैद रहे। वहीं, पुलिस सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट क्षेत्र का भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लेते रहे। वायरलेस सेट के जरिए भी सूचनाओं का आदान प्रदान करते हुए दिखे।

लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले के 2178 बूथों पर मतदान कराने के लिए 11 हजार सुरक्षाकर्मी लगे थे। इसमें अर्धसैनिक बल, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड के जवान शामिल हैं। 298 मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बल के जवान मौजूद रहे। यहां पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था थी। मुख्य- मुख्य स्थानों पर अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात थे। जबकि बाहर पुलिस और पीएसी के जवान मोर्चा संभाले हुए नजर आए। वहीं, क्रिटिकल श्रेणी वाले बूथों पर सुरक्षाकर्मी तो मौजूद ही थे। अधिकारी भी लगातार भ्रमण करते रहे। यहां पुलिस के जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण करते रहे। वहीं बाॅर्डर क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और कड़ा इंतजाम थे। सुरक्षा के मद्देनजर एसपी, एसपी और सभी सर्किल के सीओ लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते रहे और मोबाइल व वायरलेस के जरिए संपर्क करके मतदान की गतिविधियों की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन


---

बाॅर्डर क्षेत्र के 48 मतदान केंद्रों पर रही विशेष नजर

जिले के ढेबरुआ, शोहरतगढ़, चिल्हिया, कपिलवस्तु, मोहाना और लोटन क्षेत्र के 48 मतदान केंद्र ऐसे चिह्नित किए गए थे। जहां मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता है। पुलिस ने इसे शैडो एरिया घोषित करके संचार बना रहे। इसके लिए वायरलेस सेट से लैस किया था। उसे के जरिए मतदान के बारे में अधिकारी बूथ पर लगे कर्मियों से जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

30 जोन और 209 सेक्टर मजिस्ट्रेट लेते रहे जायजा

चुनाव सकुशल और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके लिए इसके लिए पुलिस की ओर से जनपद को 30 जोन और 209 सेक्टर में बांटा गया था। दोनों पुलिस और प्रशासन के मजिस्ट्रेट लगे हुए थे। जो चुनाव की गतिविधि पर नजर रख रहे थे। जानकारी मिलते ही तत्काल अपने क्षेत्र में बूथ पर पहुंच रहे थे।


---

50 प्रतिशत बूथों पर हुई वेब कास्टिंग

मतदान व्यवस्था की सटीक और सही जानकारी के लिए 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग करवाई गई। जिस पर आयोग और स्थानीय प्रशासन दोनों की नजर रही। वह बूथों के बारे में जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed