फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Security agencies alert on the border, Governor's program will be surrounded by three layer security

Siddharthnagar News: सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, तीन लेयर सुरक्षा के घेरे में होगा राज्यपाल का कार्यक्रम

Tue, 01 Oct 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 01 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Security agencies alert on the border, Governor's program will be surrounded by three layer security

विज्ञापन
दीक्षांत समारोह : छावनी में तब्दील रहेगा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी फोर्स, वैध पास वालों का ही कार्यक्रम में मिलेगा प्रवेश
सुरक्षा में 700 से अधिक जवान रहेंगे तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के आगमन के मद्देजनर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। बार्डर पर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। वहीं, विश्वविद्यालय गेट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। विवि पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा। बिना वैध पास के किसी को कार्यक्रम स्थल के लिए प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, राज्यपाल के आसपास उनका विशेष बल तैनात रहेगी।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय नेपाल सीमा से महज एक किलोमीटर पहले स्थित है। सुरक्षा के दृष्टि से सीमा संवेदनशील है। संवेदनशीलता तब और बढ़ जाती है, जब कोई बड़ा आयोजन होता है। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में मंगलवार को आठवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। राज्यपाल इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हैं। कार्यक्रम में राज्यपाल के आगमन को देखते हुए सीमा पर चौकसी बढ़ गई है। कार्यक्रम के समय सीमा पर सुरक्षा एजेंसी पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। विश्वविद्यालय परिसर में पांच से अधिक बैरियर बनाया जाएगा जो मुख्य गेट से कार्यक्रम स्थल तक रहेगा। हर चेकिंग प्वाइंट पर इंस्पेक्टर तैनात रहेंगे जो पास देखेंगे। वैध पास दिखाने के बाद ही आगे बढ़ने दिया जाएगा। कार्यक्रम 700 से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। इसमें एएसपी, सीओ और थानाध्यक्ष और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। इसके साथ ही आलाअधिकारी सुरक्षा की पल- पल की मॉनिटरिंग करते रहेंगे। इस संबंध में एसपी प्राची सिंह ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद रहेगा।
विज्ञापन


इतने सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात
सुरक्षा व्यवस्था में पांच सीओ तैनात रहेंगे जो जोन वार सुरक्षा के बारे में दिशा-निर्देश देते रहेंगे। इसके साथ ही 21 थानाध्यक्ष, 94 सब इंस्पेक्टर, दो महिला एसआई, 317 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल, 82 महिला कांस्टेबल, 14 ट्रैफिक पुलिस, एक कंपनी पीएसी, दो फायर टेंडर आदि सुरक्षा में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर तैयारियों का जानकारी ली। जिलाधिकारी द्वारा गेस्ट हाउस, मंच, हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल आदि को देखा गया। जिलाधिकारी ने मंच, टेंट की व्यवस्था के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत विद्युत विभाग को एनओसी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के रजिस्ट्रार डाॅ. अमरेंद्र कुमार सिंह, प्रो. दीपक बाबू, सीडीओ जयेंद्र कुमार, एडीएम उमाशंकर, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed