{"_id":"679d19d844ff51189d08f9b4","slug":"searching-for-loved-ones-when-they-reach-there-is-no-limit-to-happiness-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-131583-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अपनों की तलाश, पहुंचे तो नहीं रहा खुशी का ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अपनों की तलाश, पहुंचे तो नहीं रहा खुशी का ठिकाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भगदड़ ने अपनों को ढूढ़ने पर किया मजबूर तो तलाश हुई तेज
- कोई ढूंढ़ने के लिए घर से निकला प्रयागराज, तो कोई घर लेकर पहुंचा
- प्रयागराग पुलिस के साथ ही क्षेत्र के लोगों से ले रहे जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए गए जिले के कई लोग अभी भी लापता हैं। किसी की पत्नी छूट गई तो किसी की मां खो गई। परिवार के सदस्य प्रयागराज पुलिस के साथ- साथ क्षेत्र से गए लोगों का नंबर लेकर संपर्क कर रहे हैं। वहीं, कई लोग गायब होने की जानकारी के बाद प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
लापता होने वालों की सूची लंबी होती जा रही है। वहीं, शुक्रवार को इटवा क्षेत्र के दंपती और लोटन क्षेत्र की महिला प्रयागराज में मिल गई। उनके मिलने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली है। जनपद में लापता होने के बाद ढूंढने को लेकर सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।
-- -
कुंभ में गायब दंपती के घर वापसी पर परिजनों में छाई खुशी
इटवा। इटवा थाने के बरगदवा पश्चिम गांव निवासी के गायब परिवारों के शुक्रवार को गांव लौटने पर उनके परिजनों ने खुशी जताई है। उनके घर जानकारी के लिए गांव के लोगों की भीड़ जुट रही है। गांव निवासी हरीराम, पत्नी गुलाबी देवी व होली प्रसाद, पत्नी पद्मावती के साथ सोमवार को कुंभ स्नान करने गए थे, लेकिन मंगलवार को गांव वालों की सुपुर्दगी में कपड़े, मोबाइल आदि देकर संगम में नहाने चले गए। स्नान करके आए तो गांव के लोग नहीं मिले। तो वह परेशान हो गए। मामूली व भीगे कपड़ों में यह लोग अपने गांव के लोगों को खोजने लगे। इधर इन दोनों परिवारों के बिछुड़ने की जानकारी गांव वालों ने इनके घरों पर दी, जिससे उनके परिजन किसी अनहोनी की आंशका से परेशान हो उठे। हरीराम कहते हैं कि कुछ लोगों की सलाह पर हम लोग खोया-पाया शिविर में गए। जहां पुलिस वालों ने मेरी मदद की और कुछ लोगों ने मुझे कपड़ा चद्दर आदि दिए। गांव वालों को न मिलता देख हम पैदल ही रेलवे स्टेशन चले आए और वहां से ट्रेन पर बैठकर अयोध्या आ गए। जहां से पुनः ट्रेन में बैठकर बस्ती आ गए। यहां हम लोग शुक्रवार को एक टेंपो पर बैठकर इटवा आ गए। इनके घर पहुंचते ही परिवार के लोगों में खुशी छा गई।
विज्ञापन
-- -
पत्नी के साथ महाकुंभ गया पति पत्नी को खोकर घर लौटा
पथरा। पथरा थाना क्षेत्र के ग्राम पाला निवासी सावित्री देवी (60) पति श्रीराम चौरसिया के साथ महाकुंभ में स्नान करने गई थीं। भगदड़ वाली रात के अगले दिन 29 जनवरी को वह 8:00 बजे दिन में संगम पहुंची थीं। किंतु तभी से गायब हैं। स्वजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा है। सावित्री देवी के भतीजे सुनील कुमार ने बताया कि चाची के गायब होने की सूचना पुलिस को दे दी गई है। किंतु अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। परिवार के लोग किसी अनहोनी के डर से परेशान हैं । पति श्रीराम ने बताया कि हम मेले में स्थित सभी केंद्रों पर गए, सूचना दी, किंतु पता नहीं चला, हम जिस किराए की बोलेरो से गए थे, वह आने लगी तो हमें भी विवश होकर आना पड़ा। पता नहीं सावित्री किस हाल में होंगी, जी घबरा रहा है।
-- -
दो सगी बहनें लापता
धेंसा। महाकुंभ स्नान करने गईं 62 वर्ष की दो सगी बहनें गायब हैं। चिल्हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरियांव से 28 जनवरी को गांव के कुबेर, मंजू, प्रदीप यादव, चिरकुट व अन्य 27 लोगों के साथ पिकअप से मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में स्नान करने गईं फूलमती पत्नी मल्हू एवं उम्र 62 वर्ष एवं मोहबाती पत्नी पूर्णमासी उम्र 62 वर्ष लापता हो गईं। तीन दिन से घर वाले काफी परेशान हैं। फूलमती के लड़के केशव ने कहा कि मां के लापता हुए तीन दिन हो गए हैं। अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। किसी अनहोनी की आशंका है।
-- -
साथी से बिछड़े, शुरू हुई खोजबीन
बर्डपुर। मौनी अमावस्या पर महाकुंभ स्नान में कोई जाम से परेशान हुआ तो कोई अपने साथी से बिछड़ गया। बनियाभारी निवासी मनीष जायसवाल ने बताया कि 28 जनवरी को अपने साथियों के साथ निजी वाहन से गया था। महाकुंभ से 30 किलोमीटर पहले गाड़ी रोक दी। वहां से पैदल संगम स्नान करने गया। वापस 30 किलोमीटर चलकर गाड़ी तक आया। 29 जनवरी शाम को गाड़ी से चले, लेकिन वहां से प्रतापगढ़ तक जाम में फंसे रहे। अगले दिन सुबह 9:00 बजे के बाद दूसरे रास्ते से बृहस्पतिवार रात को घर पहुंचे हैं। मैंने अपने जीवन में इतना जाम नहीं देखा। फाफामऊ के करीब पहुंचे थे तभी महाकुंभ में भगदड़ होने की जानकारी मिली थी। इसी प्रकार कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकईजोत टोला कंचनिया (लोधपुरवा) निवासी 50 राजू राम लोधी 27 जनवरी को अपने गांव से निजी बस से महाकुंभ में गए थे। वहां से स्नान करके बृहस्पतिवार को पैदल अपने गांव वाले के साथ दूर खड़ी बस पर जा रहे थे। उनके साथ गए शेषराम ने बताया कि हम सभी लोग आगे पीछे पैदल जा रहे थे। जब बस के पास सभी पहुंचे तो राजू राम बस के पास नहीं थे। हम सभी ने बहुत खोजबीन की, लेकिन नहीं मिले। सुबह से उनको खोजने में शाम हो गई थी। अब आज हम लोग वापस आए।
-- -
कुंभ स्नान में गई मां लापता, बेटे ने ढूंढा
लोटन। लोटन कोतवाली क्षेत्र के मोहनाग निवासनी इंद्रावती पांच दिन पहले प्रयागराज कुंभ मेले में पति गौरी शंकर के साथ स्नान करने गई थी। जो मेले से पति का साथ छूट गया। इससे परिवार परेशान हो गया था। जानकारी के बाद उनके पुत्र ढूंढने के लिए निकले थे और प्रयागराज में शुक्रवार को मिल गईं। गौरी शंकर के लड़के ने घर जाने पर बताया कि शाम तक उनकी मां का अता पता नहीं चल पाया है। पिता जी खोजने में लगे हैं। अगर मां के पास मोबाइल रहता तो जरूर संपर्क हो जाता, लेकिन उनके पास मोबाइल भी नहीं था। जो असली समस्या का जड़ बनी है। आज मैं और अपने गांव के आदित्य दूबे के साथ माता जी को खोजने प्रयागराज जा रहा हूं।