फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SDM got angry after seeing the dirt, gave instructions to clean it

Siddharthnagar News: गंदगी देख भड़के एसडीएम, सफाई के निर्देश

Sat, 08 Mar 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 08 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
SDM got angry after seeing the dirt, gave instructions to clean it
शोहरतगढ़। एसडीएम राहुल ने ईओ अजय कुमार के साथ शनिवार को कस्बा स्थित सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई की कमी पाई गई। इसे देखकर अस्पताल कर्मियों को फटकार लगाई। नवागत सीएचसी अधीक्षक डाॅ. एके आजाद को एक सप्ताह के अंदर सामान व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो दोबारा जांच की जाएगी। उसके बाद संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम राहुल सिंह ने बताया कि शोहरतगढ़ सीएचसी में साफ-सफाई न के बराबर है। चारों तरफ गंदगी, अव्यवस्थित फाइल, कागजात सहित अन्य सामान इधर-उधर फेंके हुए थे। अस्पताल की सफाई के लिए ईओ को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed