फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Scout-Guide talent show events

स्पर्धाओं में स्काउट-गाइड ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 28 Nov 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 28 Nov 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
 Scout-Guide talent show events
शोहरतगढ़ में स्काउट गाइड के कार्यक्रम में शामिल होतेे प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़। शिवपति इंटर कालेज में चल रहे तीन दिवसीय 19 वीं जनपदीय स्काउट गाइड रैली के दूसरे दिन विद्यालयों से प्रतिभाग कर रहे स्काउट गाइडों के अलग-अलग दल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। स्काउट गाइड ने लट्ठ फांस, ध्रु्व गांठ, गोलाइन गांठ, चौकोर बंधन के अलावा ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक सहायता, मेमोरी गेम, रूप क्लाइंबिंग, मंकी क्लाउडिंग, साइकिलिंग, सेंस गेम, क्वाइन इनवाटर, बाल शूटिंग, सिग्नलिंग, कमांडो क्राउडिंग की प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाई। प्रतियोगिता में प्रतिभा कर रहे 94 गाइड व 258 स्काउट की रैली का संचालक जिला संगठन कमिश्नर स्काउट हरिश्चंद्र यादव व जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार समेत कार्यक्रम संयोजक व प्रधानाचार्य डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में विभिन्न कायक्रमों का आयोजन हुआ। 
विज्ञापन

 प्रधानाचार्य डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्काउट व गाइड की प्रतिभाओं को देखकर यही लगता है कि कुशल निर्देशन में उनकी प्रतिभा को निखारा जा सकता है। गेट प्रतियोगिता में शिवपति इंटर कालेज के रानी लक्ष्मीबाई दल में नायक माबिया फिरदौस, सेठ रामकुमार खेतान के यशोधरा दल, शिवपति इंटर कालेज स्काउट शिवपति दल तथा गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कालेज स्काउट गांधी दल ने प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के जिला महामंत्री रामविलास यादव व प्रधान श्याम सुंदर चौधरी के नेतृत्व में स्काउट गाइड ने सुबह के समय प्रभातफेरी, सिंहनाद के साथ श्रमदान व नगर भ्रमण भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला कमिश्रर गाइड विभा चतुर्वेदी, सह संचालक शत्रुघन प्रसाद, शिक्षक नेता रामविलास यादव, अर्पणा पांडेय, विक्रम यादव, डॉ. अभिनव मणि त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, सुग्रीम यादव, बैजनाथ चौरसिया, रामविलास सिंह यादव, अनिल यादव, दौलत बाबू गुप्ता, शेषराम, विजय मणि, रुद्र नारायण, श्रवण कुमार, रजनी रंजन, प्रदीप कुमार, सुधा सोनी, कांती वर्मा, श्वेता मिश्रा, अभिनव मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed