फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   scorched by the hot sun during the day

Siddharthnagar News: गर्मी बढ़ी तो बिजली ने शुरू की आंख मिचौली

Thu, 21 Sep 2023 11:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 21 Sep 2023 11:34 AM IST
विज्ञापन
scorched by the hot sun during the day
सिद्धार्थनगर। शहर में हो रही बिजली कटौती से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। रात में हो रही अघोषित कटौती से लोगों की नींद पूरी नहीं हो रही है। जिससे लोगों का दिनचर्या खराब हो रही है।
विज्ञापन

शहर के इंदरा नगर मोहल्ले में लो वोल्टेज व रात में हो रही कटौती से लाेग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि रात में 10 बजते ही बिजली की आंख मिचौली शुरू जाती है। जिससे लोगों को समस्या होती है। मोहल्ला निवासी रजत ने बताया कि रात 10 बजे के बाद दो से तीन मिनट के लिए हर घंटे लाइट कटती रहती है। जिससे नींद टूट जाती है। ऐसे में पूरी रात छत पर टहल कर बिताना पड़ता है।
विज्ञापन

लाइट की खराब व्यवस्था से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह लाइट कटते ही मोटर नहीं चलने से नहाने के लिए पानी नहीं मिल पाता है। लोगों ने बताया कि गर्मी बढ़ते ही बिजली आंख मिचौली शुरू हो जाती है। जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आए दिन हो रही कटौती से शहर वासी परेशान है, समस्या से बार-बार अवगत कराने के बाद भी कोई भी अधिकारी संज्ञान नही ले रहा है। मोहल्ले में लटकते तारों से भी आवागमन बाधित होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
वर्जन
बिजली कटौती की समस्या शहर में नहीं है, कहीं पर लोकल फाल्ट होने की सूचना मिलती है तो तत्काल सही कराया जाता है।
-आरके कुशवाहा, अधिशासी अभियंता बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed