फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   School van overturns in canal; three children injured.

Siddharthnagar News: स्कूल वैन नहर में पलटी, तीन बच्चे जख्मी

Wed, 29 Jul 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 29 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
School van overturns in canal; three children injured.

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव के पास नहर की पुलिया से आगे सोमवार को बच्चों से भरी एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट नीचे नहर किनारे पलट गई। वैन में 21 से बच्चे सवार थे।
हादसे में तीन छात्राओं को हल्की चोटें आईं, जबकि अन्य सभी सुरक्षित बच गए। हादसे के वक्त मौके पर अफरा- तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बच्चों के सुरक्षित बाहर निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मरवटिया बाजार स्थित नव जीवन स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूली वैन बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। बताया जा रहा है कि बसडीला पुल पार करने के दौरान सामने से आ रहे एक वाहन को साइड देने के प्रयास में चालक संतुलन खो बैठा और वैन पुलिया से नीचे गिरकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना बसडीला और मरवटिया गांव के बीच होने के कारण आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसे में बसडीला निवासी छात्रा प्रीती (11) और प्रतिभा (7) के दाहिने पैर में तथा आराध्या (10) के बाएं कंधे पर हल्की चोट आई।
तीनों छात्राओं को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दवा देकर उन्हें घर भेज दिया। चिकित्सकों के अनुसार तीनों को सामान्य चोटें आई हैं और उनकी हालत पूरी तरह खतरे से बाहर है।

इस संबंध में सीओ बांसी शुभेंदु कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल वैन पलटने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। वैन में 21 बच्चे सवार थे, इनमें तीन को चोट आई थी। जिनका इलाज करवाया गया। जबकि, 18 बच्चों को तत्काल परिवार के लोग लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed