{"_id":"64666ba45e0eb2221008e3b7","slug":"school-teachers-could-not-get-20-children-admitted-salaries-stopped-siddharthnagar-news-c-7-1-172401-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 20 बच्चों का प्रवेश नहीं करा पाए स्कूलों के शिक्षक, रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 20 बच्चों का प्रवेश नहीं करा पाए स्कूलों के शिक्षक, रोका वेतन
Thu, 18 May 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 18 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अभिभावकों को जागरूक कर परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक और कक्षा छह में कम से कम 20-20 बच्चों का नामांकन करने का निर्देश था, लेकिन जिले के 450 स्कूलों के अध्यापक यह भी नहीं करा पाए। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने इस कार्य में लापरवाही करने वाले सभी 450 स्कूलों के समस्त शिक्षकों का वेतन लक्ष्य पूरा होने तक अवरुद्ध कर दिया है।
परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान के तहत कक्षा एक और छह में कम से कम प्रत्येक विद्यालयों को 20-20 बच्चों का नामांकन कराना अनिवार्य किया गया था। नामांकन समीक्षा में पाया गया कि कक्षा एक में शून्य नामांकन करने वाले प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 393 है जबकि कक्षा छह में शून्य नामांकन कराने वाले 57 पूर्व माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 450 स्कूलों के समस्त शिक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से अवरुद्ध कर दिया है। कक्षा छह में नामांकन कराने में लापरवाही के मामले में बांसी के छह, बढ़नी में एक, भनवापुर में दो, बर्डपुर में पांच, डुमरियागंज में पांच, इटवा में दो, जोगिया में चार, खेसरहा में छह, खुनियांव में 12, लोटन में चार, मिठवल में एक, नौगढ़ में छह, शोहरतगढ़ में दो, उस्का बाजार में एक स्कूल शामिल हैं। वहीं, कक्षा एक में नामांकन कराने में नाकाम रहे स्कूलों में बांसी में 37, बढ़नी में चार, भनवापुर में 27, बर्डपुर में सात, डुमरियागंज में 58, इटवा में 22, जोगिया में 19, खेसरहा में 37, खुनियांव में 67, लोटन में 17, मिठवल में 21 विद्यालय शामिल हैं।