{"_id":"58efb1534f1c1b9c36cf8b1d","slug":"school-gets-cut-off-inspection-wages","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में बंद मिला स्कूल, कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में बंद मिला स्कूल, कटेगा वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 13 Apr 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। नवीन सत्र में परिषदीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के उद्देश्य से बीईओ पीपी राना ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में बंद विद्यालय व बिना सूचना के गायब शिक्षकों पर एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
सुबह समय 7.30 बजे प्राथमिक विद्यालय बौढारी व पूर्व माध्यमिक विद्यालय मलगवां बंद मिला। समय 7.40 बजे प्राथमिक विद्यालय परसोहिया बंद मिला। समय 7.50 बजे प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय नीबी बंद मिला। समय 8 बजे प्राथमिक विद्यालय पतियापुर में रामकृत प्रसाद भूषण अनुपस्थित रहे। यहां पंजीकृत 96 में 11 बच्चे मौजूद मिले। समय 8.10 बजे प्राथमिक विद्यालय मकडौर में शिक्षक पप्पू यादव अनुपस्थित मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मकडौर में दो शिक्षक मौजूद रहे। समय 9 बजे प्राथमिक विद्यालय मसिना में सभी शिक्षक मौजूद मिले। समय 9.30 बजे प्राथमिक विद्यालय बगुलहवा में राजेश कुमार, संजय कुमार अवकाश पर रहे। शेष सभी मौजूद रहे। यहां पंजीकृत 107 में 62 बच्चें मौजूद रहे। समय 10.10 बजे प्राथमिक विद्यालय इटवाभाट में सभी शिक्षक मौजूद मिले। यहां पर पंजीकृत 165 में 109 बच्चे मौजूद मिले।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोहरिया खुर्द में पंजीकृत 65 में 45 बच्चें उपस्थित रहे। समय 10.15 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय भाद मुस्तहकम में पंजीकृत 42 में 10 बच्चे मौजूद मिले। समय 10.55 बजे प्राथमिक विद्यालय अठकोनिया में संजीव कुमार राम व धीरेंद्र सिंह अवकाश पर रहे। यहां पर पंजीकृत 94 में 15 बच्चे मौजूद मिले। इस संबंध में बीईओ पिंगल प्रसाद राणा ने बताया कि समस्त शिक्षकों को नए सत्र में नियमानुसार विद्यालयों में पठन-पाठन व पांच से 14 वर्ष के बच्चों का दाखिला का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण में खामियां मिलने पर लापरवाह शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।