फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   school closed in winter

स्कूल पर लटक रहा ताला, पढ़ाई पर ‘पाला’

Sat, 20 Jan 2018 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 20 Jan 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
school closed in winter
जोगिया क्षेत्र का परसा प्राथमिक विद्यालय बंद पड़ा। - फोटो : अमर उजाला
जोगिया। कड़ाके की ठंड से तकरीबन 21 दिनों बाद स्कूल तो खुलने के आदेश हो गए हैं, मगर अभी भी कई विद्यालय ऐसे हैं जहां शिक्षक छुट्टी मना रहे हैं। शनिवार को जोगिया बीआरसी से जुड़े तीन विद्यालय पड़ताल में बंद पाए गए। ग्रामीणों का कहना था कि ठंड की वजह से शिक्षक विद्यालय नहीं आ रहे हैं। बच्चे विद्यालय आकर वापस लौट जा रहे हैं। 
विज्ञापन

ठंड के कारण बंद रहे स्कूलों को 17 जनवरी से खोलने का आदेश दिया गया था। विद्यालय संचालन का समय सुबह 10 से अपराह्न 3 बजे तक रखा गया। सख्त हिदायत के बावजूद अभी भी कई विद्यालय नहीं खुले हैं। शनिवार दोपहर 12.30 बजे टीम जोगिया बीआरसी के पोखर भिटवा प्राथमिक विद्यालय पहुंची तो विद्यालय बंद था। परिसर में बच्चे खेल रहे थे। पास ही खड़ी रसोइया इसलावती ने बताया कि मैडम बीआरसी पर किसी काम से गई हुई हैं, इसलिए विद्यालय बंद है। 12.40 बजे परसा गांव का प्राथमिक विद्यालय भी बंद मिला।
विज्ञापन

विद्यालय के पास मौजूद गांव के अशोक, मनोज, सूर्यप्रकाश, अनिल, ओमप्रकाश, रामप्रसाद आदि ने बताया कि जब से ठंड बढ़ी है विद्यालय बंद ही चल रहा है। दो दिन पहले विद्यालय खुलने का आदेश आने की जानकारी हुई थी, लेकिन फिर भी विद्यालय बंद ही है। बच्चे स्कूल आकर लौट जा रहे हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकरिया की रही। दोपहर 1.10 बजे तक विद्यालय बंद था। इस संबंध में बीईओ रीता गुप्ता ने बताया कि अवकाश 16 जनवरी को ही खत्म हो चुका है। स्कूलों को नियमित खोलने का निर्देश है। मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed