फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   School building dilapidated, always in fear of collapse

Siddharthnagar News: विद्यालय भवन जर्जर, हमेशा गिरने का बना है डर

Sat, 23 Sep 2023 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
School building dilapidated, always in fear of collapse

विज्ञापन
- नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय शाहा बदहाल

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय साहा में 50 वर्ष पूर्व निर्मित जर्जर भवन खड़ा है, जिसके कारण नौनिहालों की जान खतरे में है। इसके कारण कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है, लेकिन कोई भी अधिकारी उक्त समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों को उक्त समस्या से अवगत कराया गया है, तथा लिखित में भी शिकायत की गई है, लेकिन आज तक उच्च अधिकारी उक्त गंभीर समस्या से अपना मुंह फेरे हुए हैं।

क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शाहा में कुल 80 बच्चे के आसपास पंजीकृत हैं, जिसमें नियमित रूप से 70 बच्चे पढ़ने आते हैं। इन नौनिहालों की जान खतरे में है, जिसके कारण तमाम अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय भेजने से कतराते हैं। क्योंकि विद्यालय के पास स्थित जर्जर भवन खराब स्थिति में है। वह कब गिर जाए इसे कोई गारंटी नहीं है। पूरे ब्लॉक क्षेत्र में लगभग 50 विद्यालय जर्जर अवस्था में पड़े हैं। प्रेमचंद, प्रताप नारायण शुक्ल, रामनिवास आदि लोगों ने विद्यालय भवन के ध्वस्तीकरण की मांग की है।
विज्ञापन

-------
विद्यालय की समस्या मेरे संज्ञान में है। फाइल बनाकर ध्वस्तीकरण के लिए उच्चाधिकारी को भेजा गया है। एक माह के अंदर ही भवन का ध्वस्तीकरण करा दिया जाएगा।

-धर्मेंद्र पाल, एबीएसए, नौगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed