फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   school are open

पहले दिन कम रही बच्चों की संख्या

Thu, 16 Jun 2022 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
school are open
प्राथमिक विद्यालय जंहिरिया पर उपस्थित बच्चे। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पहले दिन कम रही बच्चों की संख्या
विज्ञापन

- जिले के परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुई कक्षाएं
- शिक्षकों की उपस्थिति की भी हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में ग्रीष्कालीन अवकाश के बाद बृहस्पतिवार को कक्षा आठ तक के विद्यालय खुल गए। पहले दिन बच्चों की संख्या कम रही है, लेकिन जो बच्चे पढ़ने गए थे उनमें उत्साह अधिक रहा। सुबह हल्की बारिश होने के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
जिले में 2,262 परिषदीय एवं 456 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में बच्चे पढ़ने गए। कुछ विद्यालयों में बच्चों की संख्या बेहद कम रही। वहीं पहले दिन बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह दिखा। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारियों ने विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थित की जांच की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि बच्चों को विद्यालय में पहुंचने के लिए प्रेरित करें। खंड शिक्षा अधिकारियों की जांच में जो शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगा।
विज्ञापन

अब किताबों की जगी उम्मीद
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद भी बच्चों को किताबें नहीं मिल सकी है। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार जून के अंतिम सप्ताह तक विद्यालयों में किताबें पहुंच सकती है। बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में किताबों के क्रय का आदेश कर दिया गया है। जून में ही किताबें बच्चों में वितरित हो जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं गुलजार रहे विद्यालय तो कहीं नहीं पहुंचे बच्चे
पकड़ी बाजार। पहले दिन बृहस्पतिवार को परिषदीय विद्यालयों में कहीं पर विद्यालय गुलजार रहे तो कहीं पर सन्नाटा पसरा रहा। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय पकड़ी में 12 बच्चे उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय जखौलिया में 50 बच्चे उपस्थित रहे, प्राथमिक विद्यालय बैदौली मे 25 बच्चे उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय जम्हिरिया में 34 बच्चे पहले दिन उपस्थित रहे। वहीं प्राथमिक विद्यालय टेढ़ी बरैनिया, प्राथमिक विद्यालय नकाही और कंपोजिट विद्यालय सिरसिया राजा में एक भी बच्चे नहीं पहुंचे। अध्यापक बच्चों को स्कूल आने के लिए संपर्क कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed