{"_id":"6ac14af175f525467c0d291d","slug":"scholarship-amount-of-more-than-rs-148-crore-sent-through-dbt-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-165735-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छात्रवृत्ति की 148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी से भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छात्रवृत्ति की 148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी से भेजी
Sun, 04 Oct 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अल्प आय वर्ग के पूर्वदशम (कक्षा नौ-दस) और दशमोत्तर कक्षाओं के 4.60 लाख छात्र-छात्राओं को 148 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजी। लखनऊ के लोकभवन से आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, सांसद डुमरियागंज के प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल और अधिकारियों ने देखा।
जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार और जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के साथ काम कर रही है। छात्रवृत्ति की राशि का उपयोग छात्र-छात्राएं पुस्तकें खरीदने और अपनी पढ़ाई में करें। उन्होंने कहा कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का भवन पहले जर्जर था, जिसका पुनर्निर्माण मुख्यमंत्री के प्रयास से कराया गया। छात्राओं को छात्रवृत्ति के साथ ड्रेस और पाठ्य पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित कक्षा में आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और शिक्षकों का सम्मान करने की अपील की। कार्यक्रम में छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र प्रदान किए।
इस दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।