{"_id":"6ac1594d53e6a59d980fdc50","slug":"party-policies-were-explained-at-the-chaupal-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165734-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चौपाल में पार्टी नीतियों के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चौपाल में पार्टी नीतियों के बारे में बताया
Sun, 04 Oct 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
लोटन। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के सिकरी बाजार के चौराहे पर शनिवार को सपा की ओर से पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें पिछड़े, दलित, वोट चोरी और वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि पिछड़े और दलित वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और समान अवसर के मुद्दों को लेकर सपा लगातार आवाज उठाती रही है। सपा की सरकार में कोई भी व्यक्ति थाने पर चला जाता तो उसका काम बगैर रिश्वत के काम होता था, आज उन्हीं के लोगों का नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनने और पार्टी की नीतियों की जानकारी देने का आह्वान किया। सभा को जमील सिद्दीकी ने कहा कि कोई भी समाज के लोग नहीं बचे हैं जो परेशान नहीं है। इस दौरान मनोज मिश्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंद्राशना त्रिपाठी, इंद्रजीत जायसवाल, अमित चौबे, मनोज कुमार मिश्र, मोहम्मद अय्यूब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन