फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Female students should pursue education fearlessly.

Siddharthnagar News: निडर होकर शिक्षा ग्रहण करे छात्राएं, सुरक्षा को लेकर पुलिस है तत्पर

Sun, 04 Oct 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 04 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Female students should pursue education fearlessly.
डुमरियागंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के जबजौआ स्थित अबुल कलाम आजाद एजुकेशनल इंस्टीट्यूट डिग्री कॉलेज में शनिवार को मिशन शक्ति के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। महिला कांस्टेबल रेनू ने महिला अपराध की स्थिति में तत्काल सहायता लेने के उपाय बताए। उन्होंने साइबर ठगी से बचने के तरीके भी समझाए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना समेत कई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति पुलिस टीम ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की। इनमें 112 पुलिस आपातकालीन सेवा और 1090 ओमेन पावर हेल्पलाइन शामिल हैं। 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन भी बताए गए। इस दौरान हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार और महिला कांस्टेबल चांदनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed