{"_id":"6ac1590f408e10ef27056813","slug":"disarray-exposed-during-inspection-at-kasturba-vidyalaya-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165761-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कस्तूरबा विद्यालय में निरीक्षण के दौरान खुली अव्यवस्थाओं की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कस्तूरबा विद्यालय में निरीक्षण के दौरान खुली अव्यवस्थाओं की पोल
Sun, 04 Oct 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। मिठवल ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव और केंद्रीय प्रभारी अधिकारी पंकज कुमार के निरीक्षण में कई अव्यवस्थाएं सामने आईं। छात्राओं ने संवाद के दौरान विद्यालय में गणित के शिक्षक नहीं होने की समस्या बताई। वहीं, सीढ़ियों के पास बिजली के जर्जर तार और मीटर की स्थिति देखकर केंद्रीय प्रभारी ने नाराजगी जताई और तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
केंद्रीय प्रभारी अधिकारी के विद्यालय पहुंचने पर सीडीओ बलराम सिंह और बीएसए ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। छात्राओं ने बताया कि काफी समय से गणित के शिक्षक नहीं हैं। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
इसके बाद अधिकारी विद्यालय के ऊपरी कमरों का निरीक्षण करने पहुंचे। सीढ़ियों के पास बिजली मीटर के आसपास तारों का जाल और जर्जर वायरिंग देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बिजली व्यवस्था तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कमरों के निरीक्षण के दौरान छात्राओं के कपड़े रखने के लिए लगी कई अलमारियों के दरवाजे टूटे मिले। परिसर में अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। निरीक्षण में सामने आई कमियों को दूर कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।