फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Save the village will be a high dam

गांव बचाने को ऊंचा होगा बांध

Tue, 02 May 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 02 May 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Save the village will be a high dam
भनवापुर क्षेत्र में निरीक्षण करते मंडलायुक्त और डीएम। - फोटो : अमर उजाला
भनवापुर। राप्ती नदी में उफान से बाढ़ की चपेट में आने वाले क्षेत्र के कई गांवों को बचाने के लिए मंगलवार को मंडलायुक्त दिनेश सिंह ने गागापुर बांध का निरीक्षण किया। नदी के कटान व बाढ़ से बचाव के लिए वहां की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। मंडलायुक्त ने बांध के किनारों की ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को नक्शे के अनुरुप शीघ्र प्रस्ताव बनाने को कहा। मंडलायुक्त ने गेहूं क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग निर्माण खंड के एक्सईएन आरके सिंह ने बताया कि बाढ़ के दौरान गागापुर, आजाद नगर, बौनाजोत आदि गांव नदी में समा जाते हैं। इस समस्या के निजात के लिए जूड़ीकुइयां पुल तक बांध को ऊंचा किया जाना चाहिए। इससे यह गांव सुरक्षित हो जाएंगे। ग्राम प्रधान गजेंद्र शुक्ल व ग्रामीणों ने बांध के साथ सड़क को भी ऊंचा करने की मांग की। मंडलायुक्त ने आश्वस्त किया कि ग्रामीणों का जीवन स्तर सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, जिससे बाढ़ जैसी आपदा में कोई समस्या न हो। इसके बाद मंडलायुक्त ने इटवा तहसील के गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया कि केंद्र पर बिचौलियों का किसी भी दषा में हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। किसानों से ही गेहूं खरीदा जाए। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर केंद्र प्रभारी दंडित होंगे। निरीक्षण के दौरान डीएम कुणाल सिल्कू, सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, एसडीएम जुबेर बेग, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed