{"_id":"679921097c4f391bc908969b","slug":"sarvesh-of-sant-kabirnagar-beats-vicky-of-punjab-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-131427-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संतकबीरनगर के सर्वेश ने पंजाब के विक्की को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संतकबीरनगर के सर्वेश ने पंजाब के विक्की को दी पटकनी
विज्ञापन
डुमरियागज राप्ती नदी तट स्थित परशुराम वाटिका के पास आयोजित राम राम दंगल में जोर आजमाइश करते पहल
संवाद न्यूज एजेसी
डुमरियागंज। नगर के राप्ती नदी तट पर स्थित परशुराम वाटिका में मंगलवार को धर्म रक्षा मंच के तत्वावधान में दो दिवसीय राम-राम कुश्ती दंगल का आगाज मंगलवार को हुआ।
दंगल में देश के जाने-माने पहलवानों के साथ पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के पहलवानों ने दांव आजमाए। संतकबीरनगर के सर्वेश ने पंजाब के विक्की को दी पटकनी कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोग पहलवानों के बीच होने वाली जोर आजमाइश को देखने पहुंचे और उनका उत्साहवर्धन किया।
दंगल का शुभारंभ कपिलवस्तु के विधायक श्यामधनी राही, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम डाॅ. संजीव दीक्षित, ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष लवकुश ओझा के साथ चेयरमैन चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी और धर्मराज वर्मा ने विधि विधान से पूजन के उपरांत किया।
विज्ञापन
दंगल में नेपाल, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, अयोध्या, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों के पहलवान शामिल हुए।
पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने नेपाल के पहलवान राजेश थापा और कानपुर के पहलवान मुन्ना टाइगर का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभांरभ किया। पूर्व विधायक ने कहा कि कुश्ती हमारी परंपरा का हिस्सा है। मौनी अमावस्या पर हर साल दंगल होता है। मंच का संचालन अभिषेक त्रिपाठी ने किया, जबकि दंगल में रेफरी की भूमिका मंगला पहलवान गाजीपुर ने निभाई।
ण