फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sarayu Canal Dry, Water Crisis for Farmers and Animals Growing

Siddharthnagar News: सरयू नहर सूखी, किसानों और पशु के लिए पानी का संकट बढ़ा

Thu, 25 Jun 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 25 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sarayu Canal Dry, Water Crisis for Farmers and Animals Growing

विज्ञापन
भारतभारी। नहर में पानी नहीं आने के कारण गांवों के किसान गंभीर सिंचाई संकट का सामना कर रहे हैं। इस भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों को भी प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ रहा है, जिससे किसान और पशुपालक खासे परेशान हैं।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बिथरिया गांव से निकली वाली सरयू नहर परियोजना जो बिथरिया से निकलकर चौरा बनगवा, कंचनपुर, तकियावा, गौहनिया, लटिया, वासा चक, फत्तेपुर, गरदहिया,राधन, युसूफजोत, जैसे गांवों के ग्रामीण प्रभावित हैं। नहर में पानी न होने से धान की नर्सरी सूख रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान विनोद शर्मा, मुनव्वर हुसैन, अमजद मुख्तार, अख्तर अली, राधेश्याम, मनोज गुप्ता, पप्पू मिश्रा, अख्तर अजीज और राजाराम ने बताया कि उन्हें मजबूरी में निजी ट्यूबवेल से लंबी पाइपलाइन डालकर सिंचाई करनी पड़ रही है। डीजल के बढ़ते दामों के कारण यह उनके लिए महंगा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

मानसून की लेटलतीफी ने भी किसानों की चिंता बढ़ा दी है। यदि समय पर सिंचाई नहीं हुई तो इस सीजन में धान की पैदावार 40 प्रतिशत तक घट सकती है। रजवाहे के सूखने से आवारा पशुओं के लिए भी पीने के पानी की किल्लत हो गई है, क्योंकि आसपास के तालाब भी सूख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सिंचाई विभाग डुमरियागंज के जेई नरेंद्र वर्मा ने बताया कि प्लांट पर काम चलने के चलते नहरों में पानी की देरी हुई है समस्या को देखते हुए शीघ्र ही नहरों में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed