फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sapai will perform at paddy purchasing centers from tomorrow

धान क्रय केंद्रों पर कल से सपाई करेंगे प्रदर्शन

Sat, 07 Nov 2020 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sapai will perform at paddy purchasing centers from tomorrow
धान क्रय केंद्रों पर कल से सपाई करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के धान क्रय केंद्रों पर किसानों की धान का खरीद न होने से किसानों के समक्ष संकट खड़ा हो गया है। किसानों की दुश्मन भाजपा सरकार में मजबूरी में किसान अपने उपज को औने पौने दामों पर बेचने को विवश हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी किसानों के मुद्दों के समाधान के लिए तहसीलवार सोमवार को सुबह 11 बजे से शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बंद पड़े धान क्रय केंद्र धनगढ़िया में धरना प्रदर्शन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

यह बातें जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लालजी यादव ने कही। वह सपा कार्यालय पर आयोजित पार्टी की मासिक बैठक में शनिवार को वह बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात करने वाली भाजपा सरकार ने जबसे किसान विरोधी बिल पास करायी है। अढ़तिया 900 से 1000 हजार रुपये में धान की खरीद कर रहे हैं। किसानों के धान को साहूकार रात्रि में ऊंचे दामों पर सरकारी क्रय केंद्रों पर बेंच देते हैं। पूर्व प्रमुख उग्रसेन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में हर तबका परेशान है। बलात्कार, हत्या, डकैती, अपहरण, छेड़खानी आम बात हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर चलना हो गया है। सपा कार्यकार्ता अखिलेश यादव की सरकार में किए गए कार्यों को जनता में बताने काम करें। बैठक को वीरेंद्र तिवारी, सरफराज भ्रमर, चंद्रमणि यादव, अजय यादव, चमन आरा राइनी, नागेंद्र चौबे ने भी संबोधित किया। दस दौरान बदले आलम, कमाल अहमद खान, सुरेश यादव, अंबिकेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र शर्मा, विजय यादव, सोनू यादव, रियाज अहमद, शालिनी त्रिपाठी, चंद्रजीत जायसवाल, अनिरुद्ध यादव, कमाल सिद्दीकी, खुर्शीद अहमद, सब्बू सलीम, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed