{"_id":"602013498ebc3e4a6021fbc8","slug":"sambhoga-organized-in-paraspur-siddharthnagar-news-gkp383838421","type":"story","status":"publish","title_hn":"परसपुर में आदर्श बौद्ध बिहार की रखी गई आधारशिला, सहभोज का भी हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परसपुर में आदर्श बौद्ध बिहार की रखी गई आधारशिला, सहभोज का भी हुआ आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसपुर में सहभोज का हुआ आयोजन
विधायक ने आदर्श बौद्ध बिहार की रखी आधारशिला
रैन बसेरा के निर्माण के लिए 3.80 लाख रुपये देने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को क्षेत्र के परसपुर गांव के दक्षिण मुहल्ले में आदर्श बौद्ध बिहार का शिलान्यास किया। भंते अभयानंद की मौजूदगी में भूमि पूजन कर आधारशिला रखी गई। रैन बसेरा के निर्माण के लिए विधायक ने की 3.80 लाख रुपये देने की घोषणा की। वही सहभोज का भी आयोजन किया गया।
विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमें जाति-पाति के नाम पर बांटने वाले लोगों से सावधान रहना होगा। हिंदू समाज को एकजुट रहकर एक-दूसरे का सहयोग करें। कहा कि पहले के कुछ राजनीतिक लोग हिंदू समाज को गुमराह कर संवैधानिक पदों पर काबिज होते रहे और अपना हित साधते रहे। जिससे समाज का भला नहीं हो सका। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित की जाने की दिशा में तमाम योजनाओं का संचालन किया है। योजनाओं के क्रियान्वयन में जहां भी लापरवाही लगे, उसकी सूचना सीधे तौर पर हमें दें। उसका समाधान कराया जाएगा। विधायक ने दलित समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जातियों में ना बंटे बल्कि हिंदुत्व के रास्ते पर चलकर एकजुटता का संदेश दें। कार्यक्रम को भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, अजय पांडेय, रामप्रकाश गौतम, धर्मराज वर्मा, एसडीएम त्रिभुवन, संतोष पासवान, राहुल देव गौड़, राकेश पाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान विक्की पाल, मनोज सिद्धार्थ, रमेश पांडेय, लवकुश पाल, अर्जुन पाल, अशोक गौतम आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मौजूद महिलाओं में कंबल वितरित किया।