फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sale of firecrackers started at designated places in five tehsils

Siddharthnagar News: पांच तहसीलों में तय स्थानों पर पटाखों की बिक्री शुरू

Thu, 31 Oct 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 31 Oct 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Sale of firecrackers started at designated places in five tehsils
सिद्धार्थनगर। दीपावली पर्व पर बिक्री के लिए जिले में बुधवार से पटाखों की दुकानें सज गईं। प्रशासन ने पटाखों की बिक्री के लिए तय स्थानों पर दुकानें लगाने की अनुमति दी है और कुल तीन दिनों तक दुकानदार पटाखे बेच सकेंगे। जिले के पांच तहसील मुख्यालयों पर ही पटाखे की दुकानें लगाई गई हैं। इन तय स्थानों पर 22 स्थायी लाइसेंस व 300 अस्थायी लाइसेंसधारी पटाखा बेच सकेंगे।
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से पटाखा बिक्री स्थानों पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन की ओर यहां किसी अनहोनी से बचने के लिए फॉयर ब्रिगेड के गाड़ियों को दमकल विभाग की टीम के साथ तैनात किया गया है। इसके अलावा दुकानदारों को जरूरी एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों पर बालू भरी बोरियां और पानी की बाल्टी रखने के लिए कहा गया है। जिला मुख्यालय की नौगढ़ तहसील क्षेत्र में पटाखों की बिक्री के लिए जेल ग्राउंड का स्थान तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मंगलवार की रात से दुकानदार अपनी दुकानें सजाने में जुट गए और बुधवार से पटाखों की बिक्री शुरू कर दी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में हल्लौर के पास मौजूद बाग में पटाखा बेचने की अनुमति दी गई है। शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय पर खेतान बालिका इंटर काॅलेज परिसर को पटाखा बिक्री के लिए तय किया गया है। यहां लगे पटाखा बाजार में सुरक्षा इंतजाम में काफी झोल नजर आया। दुकानों के सामने ड्रम तो रखा गया था लेकिन उसमें पानी नदारद था और बालू भी दुकानों पर नहीं नजर आया।

हालांकि अग्निशमन यंत्र किसी-किसी दुकान पर जरूर दिखा। मौके पर प्राथमिक उपचार के लिए फस्ट एंड बॉक्स भी नहीं था और दुकानों पर दुकानदार का नाम भी अंकित नहीं पाया गया। एसडीएम चंद्रभान सिंह ने बताता कि सभी अस्थायी और स्थायी लाइसेंस धारियों को शासन की गाइडलाइंस का पालन करने के लिए लिखित रूप से अवगत कराया गया है।
93 लाइसेंस जारी किए गए और चिह्नित स्थान पर ही बिक्री की अनुमति दी गई है। नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed