{"_id":"5a676eaa4f1c1b1d368b5fe6","slug":"saffron-colors-now-climbing-to-the-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब थानों पर भी चढ़ने लगा भगवा रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब थानों पर भी चढ़ने लगा भगवा रंग
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह से भगवा जैकेट पहनकर वार्ता करते एसआई डीसी चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। नगर पालिका, मंडी परिषद के बाद अब थाने पर भी भगवा रंग चढ़ने लगा है। गणतंत्र दिवस के लिए सजाए जा रहे शोहरतगढ़ थाने की रंगाई-पुताई में भगवा को विशेष प्राथमिकता दी गई है। थाने की बाहरी दीवार के ऊपरी हिस्से को भगवा रंग में रंगा जा रहा है। अरसे बाद हो रहे रंग-रोगन से थाने का भवन भले ही आकर्षक लग रहा हो, मगर थानों के भगवाकरण को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
प्रदेश में योगी सरकार के सत्तासीन होने के बाद भगवा रंग सरकारी भवनों पर भी चढ़ने लगा है। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर मंगलवार को शोहरतगढ़ थाने की साफ-सफाई व रंग-रोगन का कार्य शुरू हुआ। थाने की सफेद बाउंड्री की पट्टी केसरिया रंग में रंगी जा रही है। थाने का गेट गुलाबी व ऊपर का फाउंडेशन नीले-लाल रंग में रंगा जा रहा है। थाना परिसर में लगे पेड़ों और फूल के पौधों के चारों ओर रंग-बिरंगे ट्रीगार्ड भी तैयार किए गए हैं।
एसओ शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत थाना कार्यालय, आवास व परिसर की सफाई पूर्व में ही कराई गई थी। थाने को नया लुक देने के लिए मरम्मत और रंग-रोगन कराया गया है। जिले में इसे आदर्श थाना के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश जारी है।