{"_id":"68a22025a2ed62deae02c8e5","slug":"sachin-defeated-gama-wrestler-siddharthnagar-news-c-209-1-sgkp1040-137085-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सचिन ने गामा पहलवान को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सचिन ने गामा पहलवान को दी पटखनी
विज्ञापन
तामेश्वरनाथ धाम में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में दांव पेंच आजमाते पहलवान-संवाद
-तामेश्वरनाथ धाम में आयोजित दंगल में एक दर्जन जोड़ी पहलवानों ने आजमाए दांव-पेंच
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। बाबा तामेश्वरनाथ इंटर कॉलेज में रविवार को हुए दंगल में दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने दांव-पेंच आजमाए। इसमें मेंहदावल और तामेश्वरनाथ के पहलवानों ने दबदबा कायम रखते हुए प्रतिद्वंदी पहलवानों को पटखनी दी। प्रत्येक जोड़ी पहलवानों के लिए पुरस्कार की निश्चित राशि घोषित की गई। कुश्ती प्रतियोगिता में तामेश्वरनाथ के पहलवान सचिन ने गामा पहलवान को पटखनी दी।
तामेश्वरनाथ के बल्ली पहलवान ने गोरखपुर के अमित को दांव-पेंच से चित किया। मेंहदावल के अजय गिरी ने खलीलाबाद के पहलवान सत्यपाल को पटखनी दी। मेंहदावल के आकाश ने गाहासाड़ के सचिन को चित किया। मेंहदावल के राम आशीष ने देवरिया के अभिषेक को पटखनी दी, जबकि गोरखपुर के पहलवान पवन और आदर्श, मेंहदावल के सर्वेश और गोसाईंपुर के ब्रह्मानंद, गाहासाड़ के प्रदीप और खलीलाबाद के अनुराग, पक्कीबाग के प्रिंस और खलीलाबाद के पहलवान सुदर्शन का जोड़ बराबर का रहा।
कुश्ती प्रतियोगिता में मेंहदावल और तामेश्वरनाथ के पहलवानों ने दबदबा कायम रखते हुए प्रतिद्वंदी को पटखनी देकर विजेता का पुरस्कार हासिल किया। समाजसेवी डाॅक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रह्म शंकर भारती पहलवानों का हौसला बढ़ाते रहे।
विज्ञापन
इस दौरान पिंटू भारती, पूर्व प्रधान नरेंद्र भारती, चंद्रभान भारती, शक्ति दत्त भारती, रोहित कुमार भारती, सुखराज भारती, मनोज कुमार, मन्नन भारती, इंदल भारती, सियाराम भारती, दीपक गोस्वामी, मुक्तेश्वर भारती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।