फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rupesh of Siddharthnagar defeated Vicky Pehalwan of Punjab

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर के रूपेश ने पंजाब के विक्की पहलवान को दी पटकनी

Sun, 19 Jan 2025 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rupesh of Siddharthnagar defeated Vicky Pehalwan of Punjab
जोगिया क्षेत्र के करौन्दा मसिना पेट्रोल पंप के पास आयोजित दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान। संवा
: जोगिया के करौंदा में दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिया। क्षेत्र में ब्रह्मलीन महंत सर्वजीत सिंह की याद में लड्डू गोपाल मठ सेवा न्यास देवरा बाजार की ओर से आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। निर्धारित 25 मिनट के रोमांचक दंगल में सिद्धार्थनगर के रूपेश पांडेय ने पंजाब के विक्की पहलवान को 10 मिनट की कुश्ती में पटकनी दे दी। स्थानीय पहलवान की जीत पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मैदान गूंज उठा।
दूसरे दंगल में नेपाल के लकी थापा ने राजस्थान के मुन्ना टाइगर को 20 मिनट में पराजित किया। तीसरे दंगल में अंकित पहलवान मुरादाबाद और महंत जोगिया के बीच कुश्ती हुई। चौथा पड़ाव मुकाबला रिजवान गनी जम्मू-कश्मीर तथा सोनू पहलवान चंडीगढ़ के बीच हुआ। इसमें जबरदस्त टक्कर के बाद लक्की थापा पहलवान नेपाल ने सोनू पहलवान को चित किया।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के कमलेश पहलवान ने उत्तराखंड के अंकित पहलवान को हराया। सबसे रोमांचक मुकाबला नेपाल के लकी थापा और मुन्ना टाइगर राजस्थान के बीच देखने को मिला। कुश्ती में धोबिया पछाड़ दांव आजमाते हुए लकी ने मुन्ना को पटकनी दी। शाकिर नूर पहलवान और विक्की पहलवान पंजाब के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें शाकिर ने विक्की को चित किया। उसका बाजार के सोनू पहलवान व मसिना के गोलू पहलवान के बीच बराबरी का मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मोंटी पहलवान दिल्ली और अंकित पहलवान उत्तराखंड के बीच जबरदस्त कुश्ती हुई। दंगल का समापन पूर्व ब्लाॅक प्रमुख कौशलेंद्र त्रिपाठी ने पहलवानों हाथ मिलाकर कराया। इस अवसर पर प्रधान करौंदा मसिना प्रभु दयाल यादव, कृष्ण कुमार गुप्ता, अखिलेश सिंह, पूर्व प्रधान मसिना महेश कुमार पांडेय, विरेंद्र कुमार, ब्रह्मचारी, सहेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed