{"_id":"68053ac66a9fca4eb004a19a","slug":"ruckus-over-removal-of-occupation-sp-district-president-and-two-former-mlas-detained-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-136142-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कब्जा हटाने पर हंगामा, सपा जिलाध्यक्ष व दो पूर्व विधायक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कब्जा हटाने पर हंगामा, सपा जिलाध्यक्ष व दो पूर्व विधायक हिरासत में
विज्ञापन
अवैध निर्माण को हटवाने के दौरान धरने पर बैठे सपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव को हटाती पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कस्बे के रामलीला मैदान जदीद बाजार में रविवार को अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन का बुलडोजर चल गया। प्रशासन ने 1299 वर्ग मीटर भूमि पर कब्जा कर बने 17 भवन, चार रिहायशी मकान और 13 गोदाम व दुकान (44 हिस्सेदार) पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध करने पर पुलिस ने दो पूर्व विधायकों और सपा जिलाध्यक्ष्ा को हिरासत में ले लिया।
सुबह 11:00 बजे बांसी एसडीएम शशांक शेखर राय व एसडीएम डुमरियागंज डाॅ. संजीव कुमार दीक्षित रामलीला मैदान में पहुंच गए। इसके बाद सभी मकानों का निरीक्षण कर घरों में मौजूद लोगों को बाहर निकाला और जेसीबी को 11: 40 बजे से चिह्नित मकान तोड़ने के लिए लगा दिया। कुछ मकान काफी मजबूत थे, जिन्हें जेसीबी नहीं तोड़ पा रही थी, उसे तोड़ने के लिए पोकलैंड लाई गई। उससे ऐसे मकानों को जमींदोज किया गया। देखते-देखते सभी मकान शाम चार बजे तक ध्वस्त हो गए। छह माह पहले रामलीला मैदान जदीद बाजार की भूमि पर कब्जा कर उस पर मकान बना लेने की शिकायत जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. से कुछ लोगों ने की थी। डीएम ने इसकी तहसील प्रशासन से जांच कराई जो सही पाया गया।
इसके बाद तहसील प्रशासन ने इस भूमि की तीन बार पैमाइश कराई। यही नहीं तीन बार जिलाधिकारी ने मौका मुआयना कर अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर पालिका को निर्देश दिए। इसके बाद नगर पालिका ने तीन बार अवैध कब्जा हटाने के लिए कब्जाधारकों को नोटिस दिया। इस बीच कुछ लोगों ने जिलाधिकारी न्यायालय में वाद दाखिल किया जो खारिज हो गया। इसके बाद नगर पालिका ने अंतिम नोटिस देकर 15 दिन के अंदर अवैध कब्जा हटाने को कहा, परंतु कब्जा न हटने पर प्रशासन ने शनिवार को कब्जा हटाने का निर्देश दिया था, किन्ही कारणों से यह कार्रवाई शनिवार को न होकर रविवार को हुई।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने का विरोध और फिर से पैमाइश सरहद से कराने की मांग को लेकर रामलीला मैदान के बगल डाॅक बंगला के गेट पर पूर्व विधायक व सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व विधायक विजय पासवान, सपा नेता बेचई यादव समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर शिवनगर डिडई थाने भेज दिया। जिलाध्यक्ष लालजी यादव व पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि मंगल बाजार बांसी में वर्षों से रह रहे हिंदू परिवारों को भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री के सामने मुसलमान बताकर प्रशासन द्वारा बुलडोजर से हटाकर जमीन कब्जा करना चाहता है। इन लोगों ने जिस जमीन पर मकान बनाया है वो 1950 के पहले की रजिस्ट्री है।
भाजपा नेता एवं प्रशासन उक्त भूमि पर अतिक्रमण दिखा कर कब्जा कर योगी सरकार के तानाशाही रवैया का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करना चाहते हैं, जो अन्याय है इसके खिलाफ समाजवादी पार्टी हर चुनौती का सामना करेगी। वहीं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में किसी तरह की बाधा न उत्पन्न हो इसके लिए सपा नेता मोनू दूबे, पूर्व नपा अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी, पूर्व नपा अध्यक्ष ध्रुव चंद्र जायसवाल को पहले ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया था।
इस मौके पर अपर जिला अधिकारी गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, सीओ बांसी मयंक द्विवेदी, नायब तहसीलदार माधुर्य यादव, नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, ईओ नगर पालिका मुकेश कुमार, कोतवाल संतोष कुमार तिवारी, एसएचओ शोहरतगढ़ बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी, एसओ खेसरा चंदन कुमार, एसओ शिवनगर डिडई शशांक सिंह, कठेला एसओ शेषनाथ यादव सहित काफी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात थे।
बंद रखी गई थी बिजली आपूर्ति : बांसी। बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान हादसे से बचने और बिना किसी रुकावट जारी रखने के लिए कस्बे के मंगल बाजार फीडर की बिजली आपूर्ति छह घंटे तक बंद रखी गई। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से 10 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। रामलीला मैदान जदीद बाजार में स्थित सभी मकानों का बिजली कनेक्शन काटने के बाद भी मंगलबाजार फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बंद रखी गई। इस दौरान लोगों को इस गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद