फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ruckus over making forms without standing in line, three member team formed

Siddharthnagar News: बिना लाइन लगे पर्चा बनवाने पर बवाल, तीन सदस्यीय टीम गठित

Wed, 09 Oct 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 09 Oct 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Ruckus over making forms without standing in line, three member team formed

विज्ञापन
पर्चा काउंटर के कर्मियों ने अभद्रता व मारपीट का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को एक युवक पर्चा काउंटर के बगल से घुसने की कोशिश करने लगा। कर्मचारियों ने केबिन नहीं खोला तो वह भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। इस पर स्टाफ के लोग भी आक्रोशित हो गए। मेडिकल कॉलेज प्रशासन इस मामले की जांच करने के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है।
बताया जा रहा है कि बवाल करने वाला अस्पताल के ही एक नर्स का पति है। पर्चा काटने वाले काउंटर नंबर एक का स्वास्थ्य कर्मी ने प्रांजल गुप्ता ने आरोप लगाया कि एलटी अल्का शुक्ला के पति अनुराग शुक्ला पीछे से आकर पर्चा मांगा। पर्चा नहीं देने पर गंदी-गंदी गालियां देने लगा, जबकि पर्ची काउंटर के इंचार्ज रमेश से भी धक्का मुक्की करते हुए अभद्रता किया। वहीं काउंटर के अंदर हाथ डालकर मेरे नाक पर मारा, जिससे गंभीर चोट भी लग गई है।
विज्ञापन

पर्चा काउंटर पर हुए बवाल को लेकर प्राचार्य ने तत्काल तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है। इसममें अध्यक्ष डॉ. भगत और सदस्य डॉ. हसमतुल्लाह व डॉ. आशीष त्रिपाठी को बनाया गया है। यह टीम तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्चा काउंटर पर हुए विवाद की जानकारी है, इसको लेकर तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
-प्रो. राजेश मोहन, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed