फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rs 33 crore will improve the condition of drains and roads in villages

Siddharthnagar News: 33 करोड़ रुपये से सुधरेंगी गांवों में नाली और सड़कों की दशा

Sun, 26 Mar 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 26 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Rs 33 crore will improve the condition of drains and roads in villages
बढ़नी ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते सांसद जगदंबिका पाल। 
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन सांसद जगदंबिका पाल व विधायक विनय वर्मा की मौजूदगी और ब्लाॅक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में गांवों के विकास के लिए 33 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। इससे गांवों में नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

सदस्यों से प्रस्ताव मांगते हुुए बीडीओ संजय कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गांवों में आवास से वंचित पात्रों की सूची बनाकर योजना से लाभान्वित किए जाने की आवश्यकता है। बैठक में जलनिगम विभाग, पूर्ति निरीक्षक, सप्लाई विभाग, जिला पंचायत व अन्य विभाग से कोई भी अधिकारी व कर्मचारी नहीं आया था। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि जब लोकसभा या विधानसभा का सत्र चल रहा हो तब इस प्रकार का बैठक नहीं होना चाहिए। बैठक में अनुपस्थित कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ शासन में कार्यवाई के लिए कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी अधिकारी को न आना हो तो वह सीडीओ से अनुमति ले और उसकी जगह पर उसके विभाग का अन्य कोई अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामपंचायतों में भुगतान के संबंध में किसी भी प्रधान के साथ अन्याय न हो।
विज्ञापन

सांसदों की मांग पर प्रधानमंत्री ने 42 लाख प्रधानमंत्री आवास के लिए 10 हजार करोड़ रुपए आवंटित किया है। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि ब्लॉक के सभी प्रधानों का भुगतान होना चाहिए।किसी भी प्रधान व बीडीसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद न रहें तब इस प्रकार के बैठक का आयोजन नहीं होना चाहिए। इस दौरान बीडीओ संजय कुमार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, सीडीपीओ रविंद्र यादव, बीईओ रामू प्रसाद, योगेंद्र तिवारी, प्रधान रविंद्र शर्मा, यशोदानंदन मिश्र, शिवा तिवारी, दिलीप पांडेय, विजय पाठक, रामजी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed