{"_id":"6882752fd8830c634404ec80","slug":"rpf-jawan-beats-a-student-on-railway-platform-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-141671-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रेलवे प्लेटफॉर्म पर छात्र को आरपीएफ जवान ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रेलवे प्लेटफॉर्म पर छात्र को आरपीएफ जवान ने पीटा
विज्ञापन
ढेबरुआ। बढ़नी रेलवे प्लेटफाॅर्म पर बृहस्पतिवार को बिना किसी कारण आरपीएफ जवान ने छात्र को गालियां देते हुए बुरी तरह से मारने-पीटने के मामले में पिता ने केंद्रीय सतर्कता आयोग को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरपीएफ जवान पर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के घनौरा बुजुर्ग निवासी अरबाज अहमद (15) पुत्र हारून बढ़नी के दयानंद लघु माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 8 का छात्र है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद बाद छुट्टी होने के बाद घर जा रहा था। बढ़नी सड़क पर जाम लगने की वजह से वह रेलवे प्लेटफॉर्म से होकर घर जा रहा था। इस दौरान प्लेटफाॅर्म पर मौजूद आरपीएफ जवान ने छात्र को पकड़ लिया, और बिना किसी कारण उसे गालियां देने लगा।
विरोध करने पर आरपीएफ जवान ने छात्र को मारापीरा । छात्र रोते हुए घर गया और मामले की जानकारी दी। उसके बाद पिता हारून उसे लेकर पीएचसी गए और उपचार करवाया। उसके बाद मामले की शिकायत केंद्रीय सतर्कता आयोग को पत्र लिखकर की। छात्र के पिता ने बताता कि आरपीएफ जवान ने अमानवीय हरकत की है, जिससे छात्र की मानसिक स्थिति पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने जवान पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं आरपीएफ जवान के इस कृत्य की लोगों ने निंदा की है। लोगों ने कहा कि इस मानसिकता वाले जवान को निलंबित कर देना चाहिए। इस संबंध में बलरामपुर आरपीएफ थाना प्रभारी से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो पाई। संवाद